अंतिम सोमवारी पर कांवरियों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, संवेदनशील स्थानों पर होगी निगरानी

Updated:
विज्ञापन

बैठक में मौजूद एसडीओ व अन्य | Prabhat Khabar Network

अंतिम सोमवारी पर बाबा थानेश्वर मंदिर जलाभिषेक के लिए आने वाले कांवरियों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट है। गावपुर योगी चौक में आयोजित शांति समिति की बैठक में संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती और आवश्यक व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई।

विज्ञापन

Kanwar Yatra: अंतिम सोमवारी पर प्रखंड क्षेत्र से समस्तीपुर स्थित बाबा थानेश्वर मंदिर जलाभिषेक के लिए आने वाले कांवरियों की सुरक्षा को लेकर शुक्रवार को गावपुर योगी चौक स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में शांति समिति की बैठक हुई. अध्यक्षता एसडीओ किशन कुमार ने की. बैठक में कांवरियों के शांतिपूर्ण आवागमन, सुरक्षा और सेवा व्यवस्था को लेकर चर्चा की गयी.

आपके शहर में

विज्ञापन

गावपुर और मालती चौक पर पुलिस तैनाती की मांग

पैक्स अध्यक्ष विद्यानंद सिंह के संचालन में हुई बैठक में स्थानीय समाजसेवियों ने गावपुर चौक और मालती चौक को अति संवेदनशील स्थान बताते हुए दोनों जगहों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की आवश्यकता जतायी.

लोगों ने मनचलों पर शिकंजा कसने के लिए दलसिंहसराय से समस्तीपुर तक सड़क किनारे स्थित ताड़ीखानों को शनिवार से सोमवार तक पूरी तरह बंद कराने की मांग की.

कांवरिया पथ पर तैनात रहेगी प्रशासन की टीम

एसडीओ किशन कुमार ने लोगों को आश्वस्त किया कि कांवरिया पथ पर सुरक्षा और सेवा के लिए प्रशासन की टीम पूरी तत्परता के साथ तैनात रहेगी.

उन्होंने कहा कि मनचलों और अशांति फैलाने वालों को चिन्हित करने में जनप्रतिनिधि एवं समाजसेवी पुलिस को सहयोग करें, ताकि उनके मंसूबों को समय रहते नाकाम किया जा सके.

ठुठा महादेव मंदिर के कांवरियों की सुरक्षा की भी मांग

जिला पार्षद अरुण कुमार ने चंदौली गांव स्थित ठुठा महादेव मंदिर में जलाभिषेक के लिए जाने वाले कांवरियों की सुरक्षा के लिए पुलिस बल की तैनाती की मांग की.

बेलारी मुखिया संतोष कुमार झा एवं सरपंच योगेन्द्र सिंह ने कहा कि बेलारी उच्च विद्यालय चौक और बेलारी रेलवे गुमटी पर कांवरियों की सुरक्षा एवं स्वागत के लिए ग्रामीण तन-मन से जुटे रहते हैं. उन्होंने प्रशासन से भी सहयोग की अपील की.

बैठक में एसडीपीओ विवेक कुमार शर्मा, बीडीओ संजीव कुमार, सीओ अभिषेक आनंद, थानाध्यक्ष अजीत कुमार, मुखिया चंद्रशेखर सिंह चौरसिया, जदयू नेता रामदास रजक, मुखिया अजय कुमार, सरपंच मो. गजाली, बालकृष्ण पाठक, सियाशरण सहनी, महेश कुमार, रुपनारायण सिंह, सरपंच योगेन्द्र सिंह, भाजपा नेता संतोष कुमार, मुखिया संतोष कुमार झा, पैक्स अध्यक्ष विद्यानंद सिंह, जिला पार्षद अरुण कुमार, सुमित्रा देवी, गौरीशंकर सिंह, पूर्व मुखिया राजेन्द्र प्रसाद सिंह आदि मौजूद थे.

यह भी पढ़ें

Samastipur News: भूमि विवाद में एसिड अटैक से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन