महिसारी बाबू पोखर चौक स्थित ज्वेलरी दुकान से लाखों की चोरी
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 19 Jan 2025 11:28 PM
थाना क्षेत्र अंतर्गत महिसारी बाबू पोखर चौक स्थित ज्वेलरी की दुकान सोनी आभूषण केंद्र से चोरों ने करीब चार लाख की सोने और चांदी के आभूषणों की चोरी कर ली.
उजियारपुर : थाना क्षेत्र अंतर्गत महिसारी बाबू पोखर चौक स्थित ज्वेलरी की दुकान सोनी आभूषण केंद्र से चोरों ने करीब चार लाख की सोने और चांदी के आभूषणों की चोरी कर ली. चोरों ने दुकान का शटर तोड़कर घटना को अंजाम दिया है. घटना शनिवार रात की बतायी गयी है. जानकारी मिलने पर थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, एसआई राजीव रंजन पुलिस टीम के साथ बाबू पोखर चौक पहुंच कर ज्वेलरी दुकान में घटना की छानबीन की. चोरों ने चोरी करने के बाद दुकान से कुछ दूरी पर एक सुनसान जगह पर जाकर सभी जेवरों के खाली डब्बे को फेंक दी है. पुलिस उस स्थान पर भी जाकर छानबीन की. इस संबंध में दुकानदार मनोज कुमार साह ने बताया कि वह शनिवार की शाम दुकान बंद करने के बाद घर चले गये थे. रविवार की सुबह जब दुकान खोलने पहुंचे, तो देखा दुकान का शटर टूटा हुआ था. अंदर में रखी तिजोरी भी खुली थी. जबकि तिजोरी में रखे आभूषण गायब थे. इसके बाद उन्होंने आसपास के दुकानदारों को घटना के बारे में जानकारी दी. दुकानदार ने कहा कि लगभग तीन किलो चांदी के जेवर पायल, बिछिया, बाला, चेन, लॉकेट, सोने की हनुमानी, ढोलना, दुर्गा लॉकेट आदि सामान चोर ले गये. उन्होंने अज्ञात चोर के विरुद्ध कानून कार्रवाई करने की गुहार पुलिस से लगाई है. उधर, क्षेत्र के चंदौली गांव में एक डीजे साउंड की मशीन की भी चोरी होने की चर्चा पर पुलिस ने इसकी छानबीन की.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










