सेवानिवृत शिक्षक के खाली घर से लाखों की चोरी
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 10 Jan 2025 11:11 PM
थाना क्षेत्र के वासुदेवपुर गांव में सेवानिवृत शिक्षक के खाली पड़े घर पर चोरों ने ताला तोड़ कर सभी कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया.
कल्याणपुर: थाना क्षेत्र के वासुदेवपुर गांव में सेवानिवृत शिक्षक के खाली पड़े घर पर चोरों ने ताला तोड़ कर सभी कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया. मामले में ग्रामीणों का बताना है कि सेवा निवृत शिक्षक अपनी वृद्ध बीमार पत्नी के इलाज को लेकर पुत्र के यहां इलाज के लिए कोलकाता गए हुए थे. इसी बीच चोरों ने घर खाली पाकर मेन गेट का दरवाजा तोड़ दिया. अंदर प्रवेश कर गए बारी बारी से सभी पांचों कमरों का ताला तोड़ कर घर के अंदर रखे कीमती समान पर हाथ साफ कर दिया. मामले में ग्रामीणों की माने तो ब्रह्मदेव महतो के पड़ोसी शुक्रवार की सुबह उठे तो मेन गेट खुला पाया . जिसके बाद यह खबर धीरे धीरे फैली. लोग जमा हो गए . देखने पर पाया कि घर का सभी ताला टूटा हुआ है. जिसके बाद गोदरेज बक्सा भी खुला हुआ देखा गया. इसकी पूरी जानकारी ब्रह्मदेव महतो व उसके परिजनों को दी गई. सूचना के आधार पर गृह स्वामी ने सहयोगियों की मदद से घटना की सूचना मोबाइल से कल्याणपुर पुलिस को दी. जिसके आधार पर पुलिस अनुसंधान में जुट गई है. पड़ोसियों की माने तो चोरी की गई सामानों की कीमत लाखों में बतायी गई है. मामले में थाना अध्यक्ष राकेश शर्मा का बताना है कि सूचना के आधार पर पुलिस अनुसंधान में जुटी हुई है. गृहस्वामी द्वारा पहुंचने के उपरांत दिए गए आवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










