ePaper

बाजार में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान जारी, निगम ने छह हजार वसूला जुर्माना

Updated at : 23 Jul 2024 11:36 PM (IST)
विज्ञापन
बाजार में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान जारी, निगम ने छह हजार वसूला जुर्माना

अतिक्रमण से कराह रहे शहर को अब इस समस्या से निजात मिलने की उम्मीद जगी है. पुलिस-प्रशासन ने पूरी तरह कमर कस लिया है. बाजार में सड़क, नाला, फुटपाथ व सार्वजनिक स्थानों से अतिक्रमण खाली कराने की पहल शुरू कर दी है.

विज्ञापन

समस्तीपुर : अतिक्रमण से कराह रहे शहर को अब इस समस्या से निजात मिलने की उम्मीद जगी है. पुलिस-प्रशासन ने पूरी तरह कमर कस लिया है. बाजार में सड़क, नाला, फुटपाथ व सार्वजनिक स्थानों से अतिक्रमण खाली कराने की पहल शुरू कर दी है. अतिक्रमण के खिलाफ अभियान को लेकर एडीएम कुमोद रंजन के नेतृत्व में एक संयुक्त टीम गठित है. इसमें निगम प्रशासन, नगर पुलिस, यातायात पुलिस भी शामिल हैं. मंगलवार को एडीएम के नेतृत्व में संयुक्त टीम के द्वारा शहर के स्टेशन रोड और ताजपुर रोड में अभियान चलाकर अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की गई. सड़क पर अतिक्रमण फैला रखे दुकानदारों को जुर्माना किया. कई जगहों पर अवैध अतिक्रमण को हटाया गया. वहीं ट्रैफिक पुलिस के द्वारा सड़क पर यत्र-तत्र वाहन लगाकर घूमने वाले को चालकों को जुर्माना किया गया. अचानक हुई इस कार्रवाई के बाद अतिक्रमकारियों में हड़कंप मच गया. पुलिस की कार्रवाई को देखते हुए दुकानदारों ने सड़क किनारे अपने सामान उठाकर वहां से खिसक जाना ही बेहतर समझा. एडीएम ने कहा कि प्रशासन सड़क व फुटपाथ से अतिक्रमण हटाने के लिए प्रतिबद्ध है. इसमें आमजन व व्यवसायियों को भी सहयोग करने की जरूरत है. आगे भी अभियान जारी रहेगा. निगम के टैक्स दारोगा भूपेन्द्र सिंह ने बताया कि अतिक्रमणकारियों ने छह हजार रुपये जुर्माना वसूल किया गया. साथ ही सख्त चेतावनी भी दी गई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन