Samastipur News:देश प्रेम दिवस के रूप में मनेगी नेताजी की जयंती

Author Prem kumar
Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

प्रखंड के मदुदाबाद में रविवार को सुभाष संघर्ष समिति के सदस्यों की बैठक आहूत हुई. अध्यक्षता नंद कुमार सिंह कुशवाहा ने की

विज्ञापन

Samastipur News:मोहिउद्दीननगर : प्रखंड के मदुदाबाद में रविवार को सुभाष संघर्ष समिति के सदस्यों की बैठक आहूत हुई. अध्यक्षता नंद कुमार सिंह कुशवाहा ने की. संचालन अविनाश कुमार झा ने किया. इस दौरान आगामी 23 जनवरी को प्रखंड मुख्यालय स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस की आदम कद प्रतिमा के समक्ष जयंती समारोह देश प्रेम दिवस के रूप में मनाने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया. गया. कार्यक्रम में बच्चों की सांस्कृतिक और अन्य प्रतियोगिता स्पर्धा आयोजित करने पर भी सहमति बनी. समारोह का उद्घाटन विधायक राजेश कुमार सिंह करेंगे.वहीं जिला परिषद अध्यक्ष खुशबू कुमारी,राष्ट्रीय लोक मोर्चा के नेता प्रशांत कुमार पंकज, प्रमुख जवाहर लाल राय, उपप्रमुख बबीता सिंह, राम विनोद सिंह सहित अन्य अतिथि भी जयंती समारोह में शामिल होंगे.इस मौके पर लक्ष्मी ठाकुर, राम उदगार महतो,अखिलेश्वर प्रसाद राय, संतोष कुमार पप्पू, विकास कुमार, अमरजीत कुमार मौजूद थे.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन