प्रखंड कार्यालय के परित्यक्त भवन की छत गिरने से किशोर जख्मी
प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित परित्यक्त भवन की छत गिरने से 15 वर्षीय किशोर गंभीर रूप से जख्मी हो गया. उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर किया गया है.
विभूतिपुर : प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित परित्यक्त भवन की छत गिरने से 15 वर्षीय किशोर गंभीर रूप से जख्मी हो गया. उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर किया गया है. घायल किशोर की पहचान कापन निवासी लाल महतो के पुत्र लालबाबू कुमार के रूप में हुई है. परिजनों ने बताया है कि मंगलवार की दोपहर बच्चे प्रखंड कार्यालय स्थित पुराने सरकारी में खेल रहे थे. इसी दौरान भवन की छत गिर गयी. क्षत पहले से क्षतिग्रस्त थी. अन्य बच्चे निकल भागे, लेकिन, यह उसकी चपेट में आ गया. अवशेष को हटाकर किशोर को बाहर निकाला और उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विभूतिपुर में भर्ती कराया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर उपचार के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया गया.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए