पानी भरे गड्ढे में डूबने से किशोर की मौत
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 22 Jul 2024 11:15 PM
ताजपुर थाना क्षेत्र की चकसिकंदर पंचायत में पानी भरे गड्ढे में डूबने से किशोर की मौत हो गई. मृत किशोर की पहचान वार्ड पांच निवासी सत्येन्द्र कुमार राय के पुत्र आदर्श कुमार के रूप में की गई है.
मोरवा : ताजपुर थाना क्षेत्र की चकसिकंदर पंचायत में पानी भरे गड्ढे में डूबने से किशोर की मौत हो गई. मृत किशोर की पहचान वार्ड पांच निवासी सत्येन्द्र कुमार राय के पुत्र आदर्श कुमार के रूप में की गई है. स्थानीय लोगों के अनुसार किशोर का पांव फिसलने के कारण वह पानी से भरे गहरे गड्ढे में गिर गया. दूर से देखने वालों द्वारा शोर मचाने के बाद लोगों को जानकारी मिली. इसके बाद स्थानीय लोगों के कठिन परिश्रम से उसे गड्ढे से निकाला गया. स्थानीय राजद नेता संतोष यादव एवं अन्य ग्रामीण द्वारा इलाज के अस्पताल लेकर चले. लेकिन, रास्ते में ही किशोर की मौत हो गई. किशोर की मौत से शोकाकुल परिजनों में कोहराम मच गया है. घटना की जानकारी विधायक रणविजय साहू, सीओ आलोकचंद्र रंजन, बीडीओ अरुण कुमार निराला एवं ताजपुर थानाध्यक्ष शनि कुमार मौसम को दी गई है. संतोष यादव एवं मुखिया ब्रजेश प्रसाद राय द्वारा पीड़ित परिवार को अपेक्षित मुआवजा दिलाने की मांग की गई है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










