टिकट से छेड़छाड़ का भंडाफोड़, 22 हजार में तत्काल टिकट खरीदने वाले 4 गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
22 हजार में तत्काल टिकट खरीदा, 4 गिरफ्तार

टिकट से छेड़छाड़ का भंडाफोड़, 22 हजार में तत्काल टिकट खरीदने वाले 4 गिरफ्तार

समस्तीपुर जंक्शन पर रेलवे सुरक्षा बल ने टिकट दलाली और छेड़छाड़ का बड़ा मामला उजागर किया है। पवन एक्सप्रेस से यात्रा कर रहे चार यात्रियों को टीटीई ने पकड़ा, जिनके टिकट में छेड़छाड़ पाई गई।

विज्ञापन

Ticket Tampering Arrest:  समस्तीपुर जंक्शन पर रेलवे सुरक्षा बल और वाणिज्य विभाग की टीम ने टिकट दलाली और टिकट में छेड़छाड़ (टैंपरिंग) के एक बड़े मामले का पर्दाफाश किया है. पवन एक्सप्रेस से सफर कर रहे चार यात्रियों को टीटीई ने टिकट की जांच के दौरान पकड़ा. पकड़े गए यात्रियों के टिकट पर लिखे कुछ शब्द बदले हुए और संदिग्ध पाए गए, जिसके बाद यह पूरा मामला उजागर हुआ.आरपीएफ ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चारों यात्रियों को हिरासत में लेकर आरपीएफ पोस्ट समस्तीपुर सुपुर्द कर दिया. गिरफ्तार किए गए यात्रियों में दो पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं.इनमें से एक पुरुष यात्री की पहचान मनीष कुमार के रूप में हुई है, जो मधुबनी जिले का रहने वाला है.

9300 रुपये का तत्काल टिकट 22 हजार में बेचा

आरपीएफ की प्रारंभिक पूछताछ में गिरफ्तार यात्रियों ने चौंकाने वाला खुलासा किया है. यात्रियों ने बताया कि वे सभी मधुबनी से मुंबई जाने के लिए पवन एक्सप्रेस में सवार हुए थे. मुंबई जाने की जल्दी में उन्होंने एक टिकट दलाल से संपर्क किया था. दलाल ने उनसे 9,300 रुपये के तत्काल टिकट के बदले 22,000 रुपये की भारी-भरकम राशि वसूली थी. इस मामले में आरपीएफ ने अवैध रूप से टिकट बेचने और छेड़छाड़ करने के आरोप में मधुबनी के मुख्य टिकट दलाल गुड्डू कुमार के खिलाफ भी नामजद मामला दर्ज किया है. पुलिस दलाल की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

जांच में अधिकारियों को मिले टिकट टैंपरिंग के सबूत, एफआइआर दर्ज

जब पवन एक्सप्रेस समस्तीपुर जंक्शन पर रुकी तो नियमित चेकिंग के दौरान सतर्क टीटीई ने टिकट पर लिखे अक्षरों में ओवरराइटिंग और गड़बड़ी पकड़ी. संदेह होने पर तुरंत रेल मंडल के वाणिज्य विभाग के वरीय अधिकारियों और समस्तीपुर जंक्शन के अधिकारियों को सूचित किया गया. अधिकारियों की उपस्थिति में जब टिकट की गहनता से तकनीकी जांच की गई, तो टिकट टैंपरिंग का मामला बिल्कुल सही पाया गया. इसके बाद आरपीएफ ने रेलवे अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.इस कार्रवाई से टिकट दलालों में हड़कंप मच गया है.


विज्ञापन
Aman Gautam

लेखक के बारे में

By Aman Gautam

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन