आरबीआई क्विज में हिस्सा ले सकेंगे छात्र, 17 से रजिस्ट्रेशन

Updated:
विज्ञापन

भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से 90वीं वर्षगांठ के मौके पर क्विज कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है.

विज्ञापन

समस्तीपुर . भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से 90वीं वर्षगांठ के मौके पर क्विज कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. इस क्विज प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं को 10 लाख रुपए तक जीतने का अवसर मिल सकता है. क्विज के माध्यम से न केवल वित्तीय जानकारी बढ़ेगी, बल्कि विजेताओं को 6 से 10 लख रुपए तक इनाम मिलेगा. प्रतियोगिता में जो भी छात्र-छात्राएं भाग लेंगे, उन्हें आरबीआई की ओर से प्रतिभागी प्रमाण पत्र दिया जाएगा. जिला शिक्षा कार्यालय को जारी पत्र में क्विज में भाग लेने के लिए कोई शुल्क नहीं लिए जाने की सूचना दी गयी है. जो छात्र-छात्राएं स्नातक में अध्यनरत हैं और और अपनी किस्मत आजमाना चाहते हैं तो rbi90quiz.in/ student/ register पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. क्विज का आयोजन 19 सितंबर से 21 सितंबर तक होगा. क्विज प्रतियोगिता ऑनलाइन होगा. आरबीआई की क्विज प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए उम्मीदवार को रजिस्ट्रेशन करना होगा. रजिस्ट्रेशन 17 सितंबर तक होगा. क्विज मुख्य रूप से इतिहास, अर्थव्यवस्था, करंट अफेयर्स, वित्त, बैंकिंग और आरबीआई से संबंधित सामान्य ज्ञान पर आधारित होगा. बताया कि आरबीआई का उद्देश्य यह है कि इस कार्यक्रम के माध्यम से छात्रों के साथ जुड़ाव पैदा करना. क्विज प्रतियोगिता के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित की गई है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन