नीतीश के हाथों को करें मजबूत : रामनाथ

Updated at : 13 Jan 2025 5:10 AM (IST)
विज्ञापन
नीतीश के हाथों को करें मजबूत : रामनाथ

विकास की गति को और बढ़ावा देने के लिए आगामी विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार के हाथों को मजबूत करें.

विज्ञापन

मोरवा : बिहार में तेजी से विकास हो रहा है. विकास की गति को और बढ़ावा देने के लिए आगामी विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार के हाथों को मजबूत करें. देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही आम जनों के लिए विकास के पर्याय हैं. यह बातें कही केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर ने. रविवार को मोरवा में राजग गठबंधन के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए श्री ठाकुर ने 2025 में फिर से नीतीश कुमार को ही बिहार का मुख्यमंत्री बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को जुटने का आह्वान किया. जदयू के राष्ट्रीय सचिव सह पूर्व विधायक विद्यासागर सिंह निषाद ने कहा कि विश्वास है फिर से पच्चीस में नीतीश कुमार सीएम बनेंगे. पूर्व विधायक निषाद ने मंत्री श्री ठाकुर, पूर्व सांसद अश्वमेघ देवी, पार्टी जिलाध्यक्ष डा दुर्गेश राय, भाजपा दक्षिणी जिलाध्यक्ष शशिधर झा, रामचंद्र सिंह कुशवाहा, पूर्व मुखिया बिरिया देवी आदि को अंग वस्त्र देकर स्वागत किया. जदयू प्रखंड अध्यक्ष शर्वेन्दु कुमार शरण, मनोरंजन मोदीन, राजीव कुमार मिश्र, अजय कुमार चौधरी, गौरव कुमार शर्मा, प्रभु नारायण राय, पिन्टू गिरी, अरुण सक्सेना, फूलन कुमार सिंह, मनोहर प्रसाद सिंह, शकुंतला वर्मा, मनोहर प्रसाद साह, नवीन कुमार सिंह, चौधरी सहनी, संजय सहनी, कुमार समर्पण, भोला बिहारी, नेमोलाल रजक, विश्वनाथ सिंह राकेश, रामचन्द्र राय, मनोज कुमार शर्मा, हरि पोद्दार, अरुण चौधरी थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन