तस्कर को दस वर्ष सश्रम कारावास की सजा

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

समस्तीपुर : अनन्य विशेष उत्पाद न्यायाधीश, न्यायालय संख्या-2 संजय कुमार-2 के द्वारा शराब कारोबारी को दस वर्ष सश्रम कारावास की सजा दी गयी है.

विज्ञापन

समस्तीपुर : अनन्य विशेष उत्पाद न्यायाधीश, न्यायालय संख्या-2 संजय कुमार-2 के द्वारा शराब कारोबारी को दस वर्ष सश्रम कारावास की सजा दी गयी है. अभियुक्त को तीन लाख रुपये जुर्माना भी किया गया है. जुर्माना की राशि अदा नहीं करने पर छह माह अतिरिक्त साधारण कारावास की सजा भुगतनी होगी. सजायाप्ता पूसा थाने के धर्मागतपुर के गोविन्द भारद्वाज उर्फ सोनू कुमार हैं. 19 नवंबर 2017 को रात्रि के दस बजे गश्ती के दौरान पुलिस ने गंगापुर रावण चौक के पास से एक सिल्वर रंग की कार 10 लीटर विदेशी शराब जब्त की थी. उसी कारण से गिरफ्तार सुमन कुमार शर्मा और दिवाकर शर्मा की निशानदेही पर अभियुक्त को उसके घर के पीछे स्थित बॉथरूम, शौचालय व नादी से 243 लीटर विदेशी शराब जब्त की गयी थी. विदित हो कि शेष अन्य अभियुक्तों का मामला अभी न्यायालय में लंबित है.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन