समस्तीपुर: कमरे में फंदे से लटका मिला 16 साल की किशोरी का शव, प्रेम प्रसंग में सुसाइड की आशंका

Updated:
विज्ञापन

शव का प्रतिकात्मक फोटो

सरायरंजन के अख्तियारपुर गांव में 16 वर्षीय किशोरी का शव कमरे में फंदे से लटका मिला. परिजनों ने प्रेम प्रसंग की बात कही है, लेकिन पुलिस ने अभी कारण की पुष्टि नहीं की है. मामले की जांच जारी है.

विज्ञापन

समस्तीपुर क्राइम: सरायरंजन थाना क्षेत्र के अख्तियारपुर गांव के वार्ड संख्या-3 में रविवार शाम 16 वर्षीय किशोरी का शव घर के एक कमरे में फंदे से लटका मिला. मृतका की पहचान उत्तम महतो की पुत्री चिंकी कुमारी के रूप में हुई है. घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

कमरा अंदर से था बंद

परिजनों के अनुसार, रविवार शाम घर का एक कमरा अंदर से बंद था. काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर परिवार के लोगों को अनहोनी की आशंका हुई. खिड़की से अंदर झांकने पर किशोरी पंखे से लटकी दिखाई दी.

इसके बाद परिजनों ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया. किशोरी को नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. घटना की जानकारी किशोरी के पिता उत्तम महतो ने सरायरंजन थाना पुलिस को दी.

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष धनंजय कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतरवाकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की. मामले से जुड़े साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं.

परिजनों ने पुलिस को बताया है कि किशोरी के आत्महत्या करने के पीछे प्रेम प्रसंग की आशंका है. हालांकि, उसका किससे प्रेम प्रसंग था और किन परिस्थितियों में उसने यह कदम उठाया, इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है.

पुलिस बोली- जांच के बाद स्पष्ट होगा कारण

थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि किशोरी के पिता की ओर से प्रेम प्रसंग की बात कही गयी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. आवेदन मिलने और अनुसंधान पूरा होने के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा.

पुलिस परिवार के बयान के साथ अन्य संभावित पहलुओं को भी ध्यान में रखकर जांच कर रही है. घटना के बाद गांव में भी तरह-तरह की चर्चाएं हैं, हालांकि पुलिस की जांच पूरी होने तक किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी.

यह भी पढ़ें:

समस्तीपुर: 14 भूमिहीन परिवारों को मिला जमीन का पर्चा, फिर क्यों खड़ा हुआ विवाद? सीओ ने बताई पूरी बात


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन