Samastipur: पूर्व मुखिया प्रदीप महतो की संदिग्ध मौत, सड़क हादसा या कुछ और? जांच में जुटी पुलिस

Updated:
विज्ञापन

रोसड़ा थाना

रोसड़ा थाना क्षेत्र के पूर्व मुखिया प्रदीप महतो की रविवार शाम संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में घायल होने के बाद स्थानीय लोग उन्हें अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मृत्यु हो गई. स्थानीय लोगों ने मौत पर संदेह जताया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन

Rosera News: रोसड़ा थाना क्षेत्र के शिवाजीनगर प्रखंड की रहियार दक्षिण पंचायत के पूर्व मुखिया प्रदीप महतो की रविवार देर शाम संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी. बताया जा रहा है कि छावनी गांव के समीप दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर में वह गंभीर रूप से घायल हुए थे. स्थानीय लोग उन्हें इलाज के लिए रोसड़ा के निजी अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गयी.

आपके शहर में

विज्ञापन

दो बाइकों की टक्कर में घायल होने की बात

जानकारी के अनुसार, प्रदीप महतो वर्तमान में अमानत का काम कर परिवार का भरण-पोषण करते थे. रविवार शाम काम पूरा करने के बाद वह अपने घर कांकर लौट रहे थे. इसी दौरान छावनी गांव से आगे धर्मपुर जाने वाली सड़क पर चौराहे के समीप दो मोटरसाइकिलों की टक्कर होने की बात सामने आयी.

हादसे में प्रदीप महतो गंभीर रूप से घायल हो गये. स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया.

शव देखकर स्थानीय लोगों ने जताया संदेह

पूर्व मुखिया के शव को देखने के बाद कुछ स्थानीय लोगों ने सड़क दुर्घटना में मौत होने को लेकर संदेह जताया है. इसके बाद घटना को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गयी हैं.

हालांकि, मौत की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं है. पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है. जांच और आवश्यक प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि प्रदीप महतो की मौत वास्तव में सड़क हादसे में हुई या इसके पीछे कोई अन्य वजह थी.

पूर्व मुखिया की मौत से पंचायत में शोक

प्रदीप महतो के निधन की खबर मिलते ही रहियार दक्षिण पंचायत में शोक की लहर दौड़ गयी. उनके आवास पर बड़ी संख्या में पंचायत के लोग और शुभचिंतक पहुंचने लगे.

स्थानीय लोगों के अनुसार, प्रदीप महतो सरल और मिलनसार स्वभाव के व्यक्ति थे. पंचायत के लोगों के साथ उनका व्यवहार सम्मानजनक रहा, जिसके कारण वह लोगों के बीच लोकप्रिय थे. घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है.

पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें

Samastipur News: मूसापुर चोरी कांड में तीन गिरफ्तार, सोना-चांदी और 30 हजार नकद बरामद


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन