Samastipur: कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचे परिजन, फंदे से लटकी मिली 16 वर्षीय किशोरी
छानबीन करती पुलिस | Prabhat Khabar Network
सरायरंजन के अख्तियारपुर गांव में एक 16 वर्षीय किशोरी का शव घर के अंदर फंदे से लटकता मिला. घटना के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है, जिसमें प्रेम प्रसंग की बात सामने आई है.
Sarairanjan News: सरायरंजन थाना क्षेत्र के अख्तियारपुर गांव के वार्ड संख्या-3 में रविवार शाम 16 वर्षीय किशोरी का शव घर के अंदर फंदे से लटका मिला. मृतका की पहचान उत्तम महतो की पुत्री चिंकी कुमारी के रूप में हुई है. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी.
आपके शहर में
कमरे का दरवाजा अंदर से था बंद
परिजनों के अनुसार, रविवार शाम घर का एक कमरा अंदर से बंद था. काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर परिवार के लोगों को शक हुआ. इसके बाद खिड़की से अंदर झांककर देखा गया तो किशोरी पंखे से लटकी हुई दिखाई दी.
परिजनों ने किबाड़ तोड़कर कमरे में प्रवेश किया, लेकिन तब तक किशोरी की मौत हो चुकी थी.
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की
घटना की सूचना किशोरी के पिता उत्तम महतो ने सरायरंजन थाना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष धनंजय कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतरवाकर मामले की जांच शुरू की.
पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है.
प्रेम प्रसंग की बात सामने आयी, पुष्टि बाकी
परिजनों ने पुलिस को बताया कि किशोरी के आत्महत्या करने के पीछे प्रेम प्रसंग का मामला हो सकता है. हालांकि, किशोरी का किससे प्रेम प्रसंग था और किन परिस्थितियों में उसने यह कदम उठाया, इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है.
परिवार की ओर से किसी तरह के दबाव, विवाद या प्रेम प्रसंग में धोखा दिये जाने की बात भी स्पष्ट रूप से सामने नहीं आयी है.
थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि किशोरी के पिता ने प्रेम प्रसंग की बात कही है. मामले की जांच की जा रही है. आवेदन मिलने और जांच पूरी होने के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा. पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है.
यह भी पढ़ें
Samastipur News: पूर्व मुखिया प्रदीप महतो की संदिग्ध मौत, सड़क हादसा या कुछ और? जांच में जुटी पुलिस
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए