ePaper

Samastipur News: नशेड़ी ने पत्नी को मारा चाकू, खिलाता था नींद की गोली, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी

Updated at : 28 Oct 2024 12:59 PM (IST)
विज्ञापन
Samastipur News

Samastipur News: एक महिला का पति नशे की हालत में उससे रोज लड़ाई झगड़े करता था। उसे नींद की गोली भी दिया करता था। बीती रात पति ने महिला का चाकू मार दिया। पुलिस नशेड़ी पति की तलाश कर रही है।

विज्ञापन

Samastipur News: समस्तीपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक नशेड़ी पति ने अपनी ही पत्नी को चाकू मारकर जख्मी कर दिया। मामले की जानकारी डायल 112 को दी गई। इसके बाद मौके पर पहुंची डायल 112 की टीम ने महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। घटना को अंजाम देने के बाद नशेड़ी पति घर से फरार हो गया। जख्मी महिला की पहचान धर्मपुर मोहल्ला के अनुज कुमार गिरी की पत्नी जूही देवी के रूप में हुई है। 

खिलाता था नींद की दवा

घटना को लेकर जख्मी ने बताया कि उसकी शादी साल 2015 में हुई थी। उसके दो बच्चे हैं। पति नशेड़ी है। हर दिन नशा करने के बाद उसके साथ मारपीट करता है। बीते कुछ दिनों से वह उसे नींद की दवा देकर सुला देता था। जब इस बात की जानकारी इसे हुई तो उसने फोन कर डायल 112 को बुलाया और पति को डांट लगवाई। इससे पति और नाराज हो गया और हरदम लड़ाई करने लगा। रविवार रात एक बार फिर नशे की हालत में उसका पति अनुज घर लौटा और उसे चाकू मारने की धमकी देने लगा। इसपर महिला ने कहा कि मार दो। इसी बात पर आवेश में आकर उसने चाकू मार दी। इसके बाद मौके से फरार हो गया। 

महिला के बयान पर प्राथमिकी दर्ज

घायल अवस्था में महिला खुद नगर थाना पहुंची, जहां पुलिस की टीम ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया। मामले को लेकर नगर थाना अध्यक्ष इंस्पेक्टर आशुतोष कुमार ने बताया कि महिला का पति नशेड़ी है। नशे की हालत में उससे मारपीट करता है। रविवार रात भी मारपीट के दौरान महिला के पेट में चाकू मार दिया, जिससे वह जख्मी हो गई। फिलहाल, महिला के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पति अभी फरार है। गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

विज्ञापन
Aniket Kumar

लेखक के बारे में

By Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन