बैंक खाते से 6 लाख से अधिक की अवैध निकासी, पीड़ित ने साइबर थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी

Updated:
विज्ञापन

बैंक खाते से 6 लाख से अधिक की अवैध निकासी, पीड़ित ने साइबर थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी

समस्तीपुर के विद्यापतिनगर में बैंक खाते से 6.01 लाख रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने बैंक प्रबंधक पर मिलीभगत का आरोप लगाया है।

विज्ञापन

समस्तीपुर साइबर फ्रॉड: समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बढ़ौना टांड़ा निवासी अशोक कुमार राय के बैंक खाते से अज्ञात साइबर फ्रॉड द्वारा अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिए 6 लाख 1 हजार 879 रुपये की अवैध निकासी का सनसनीखेज मामला सामने आया है. पीड़ित ने इस संबंध में समस्तीपुर साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है. पुलिस ने शिकायत के आधार पर त्वरित तकनीकी अनुसंधान शुरू कर दिया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

परिवार में व्यस्तता के दौरान खाली हो गया खाता

पीड़ित अशोक कुमार राय ने बताया कि उनका बचत खाता सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की मदुदाबाद शाखा में संचालित है. घर में पारिवारिक समारोह होने के कारण वे पिछले करीब छह दिनों से तैयारियों में व्यस्त थे. इस दौरान मोबाइल पर ट्रांजेक्शन के मैसेज आते रहे, लेकिन व्यस्तता की वजह से वे संदेश नहीं देख पाए. जब वे व्यक्तिगत कार्य से बैंक पहुंचे, तब खाते से 6 लाख रुपये से अधिक की राशि गायब होने का पता चला.

मामले से जुड़े प्रमुख बिंदु:

  • गोपनीयता का दावा: पीड़ित ने स्पष्ट किया कि उन्होंने किसी भी व्यक्ति के साथ ओटीपी, यूपीआई पिन, एमपीआईएन या पासवर्ड साझा नहीं किया है.
  • शिकायत पर लीपापोती का आरोप: एनसीआरपी पोर्टल, बैंक और आरबीआई को ईमेल करने पर सिम बाइंडिंग का हवाला देकर शिकायत बंद कर दी गई.
  • शाखा प्रबंधक पर संदेह: पीड़ित ने बैंक शाखा प्रबंधक की भूमिका पर संदेह जताते हुए उच्चस्तरीय तकनीकी जांच की मांग की है.
  • रकम का खेल: निकासी के बीच कुछ राशि खाते में जमा दिखाकर भ्रमित किया गया और बाद में उसे भी निकाल लिया गया.

साइबर थाना पुलिस का कहना है कि ट्रांजेक्शन हिस्ट्री और जिस खाते में पैसे ट्रांसफर हुए हैं, उसकी तकनीकी जांच कर दोषियों की पहचान की जा रही है.

ये भी पढ़ें; ताजपुर में सड़क हादसे में घायल खेग्रामस सदस्य गनौर सिंह की मौत, भाकपा माले ने की 5 लाख मुआवजे की मांग

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन