'एक पेड़ मां के नाम' अभियान की रफ्तार बेहद सुस्त, 24% भी नहीं पहुंचा लक्ष्य, लापरवाह स्कूलों पर कार्रवाई की तैयारी

Updated:
विज्ञापन

'एक पेड़ मां के नाम' अभियान की रफ्तार बेहद सुस्त, 24% भी नहीं पहुंचा लक्ष्य, लापरवाह स्कूलों पर कार्रवाई की तैयारी

समस्तीपुर में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान की रफ्तार बेहद सुस्त है। जिले में लक्ष्य का मात्र 25.93% वृक्षारोपण पूरा हुआ, शिक्षा विभाग ने दी सख्त चेतावनी।

विज्ञापन

वृक्षारोपण अभियान बिहार: बिहार के सरकारी एवं निजी विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण को लेकर चलाए जा रहे अभियानों की सुस्त गति ने बिहार शिक्षा परियोजना परिषद् की चिंता बढ़ा दी है. शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार और राज्य मुख्यालय द्वारा 24 अगस्त 2026 तक जारी समीक्षा रिपोर्ट के आंकड़ों के विश्लेषण में यह चौंकाने वाला तथ्य सामने आया है कि 'एक पेड़ मां के नाम 3.0' अभियान के तहत निर्धारित लक्ष्य का एक चौथाई हिस्सा भी पूरा नहीं हो पाया है. वहीं, 'इको क्लब' गठन की जानकारी पोर्टल पर अपलोड करने में निजी व सहायता प्राप्त स्कूल भारी लापरवाही बरत रहे हैं. राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी संजीव कुमार ने सभी जिलों के डीपीओ को सख्त चेतावनी दी है कि एक सप्ताह के भीतर अपेक्षित सुधार न होने पर राज्य परियोजना निदेशक स्तर से कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा की जाएगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

राज्यस्तरीय आंकड़ों का विश्लेषण और जिलों की स्थिति

राज्य भर के 42,242 विद्यालयों के लिए 65,68,455 पौधे लगाने का भारी-भरकम लक्ष्य निर्धारित था. इसके विरुद्ध 24 अगस्त तक केवल 15,59,106 (23.74%) पौधे ही रोपे जा सके हैं, यानी अभी भी 50,08,241 पौधों का लक्ष्य शेष है.

अभियान से जुड़े प्रमुख आंकड़े और जिलों का प्रदर्शन:

  • खराब प्रदर्शन वाले जिले: पटना (5.30%), गया (5.61%) और पश्चिम चंपारण (5.83%) जैसे बड़े जिले सूची में सबसे निचले पायदान पर हैं.
  • बेहतर प्रदर्शन वाले जिले: जमुई (114.40%) लक्ष्य से अधिक पौधे लगाकर राज्य में शीर्ष पर रहा, जबकि वैशाली (92.39%) और रोहतास (70.10%) ने सराहनीय काम किया.
  • इको क्लब पोर्टल अपडेट: राज्य के सरकारी स्कूलों में केवल 4.8% काम लंबित है, जबकि निजी व सहायता प्राप्त 75.7% (13,734 स्कूल) ने अब तक पोर्टल पर डेटा अपडेट नहीं किया है.
  • समस्तीपुर जिले की स्थिति: समस्तीपुर के 1,573 स्कूलों ने 2,37,498 के लक्ष्य के विरुद्ध 61,586 पौधे (25.93%) लगाए हैं. जिले के 68.7% निजी स्कूलों में इको क्लब का विवरण पोर्टल पर लंबित है.

प्रतिदिन 5% वृक्षारोपण का कड़ा निर्देश

राज्य परियोजना कार्यालय ने सभी जिलों को प्रतिदिन लक्ष्य का 5% वृक्षारोपण हर हाल में पूरा करने का निर्देश दिया है. स्कूलों में पर्याप्त जगह न होने पर वन विभाग से समन्वय स्थापित कर सड़कों के किनारे पौधे लगाने को कहा गया है.

ये भी पढ़ें: बैंक खाते से 6 लाख से अधिक की अवैध निकासी, पीड़ित ने साइबर थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन