समस्तीपुर जंक्शन पर गार्डर लॉन्चिंग का काम शुरू, बुधवार को भी नहीं चलेंगी कई ट्रेनें

Updated:
विज्ञापन

प्रतीकात्मक तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

समस्तीपुर जंक्शन पर तीसरे फुट ओवरब्रिज के निर्माण के लिए गार्डर लॉन्चिंग का काम शुरू हो गया है. इस कारण प्लेटफॉर्म नंबर एक और दो से ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहा. ट्रेनों के विलंब से यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा.

विज्ञापन

समस्तीपुर: जंक्शन पर तीसरे फुट ओवरब्रिज के निर्माण के लिए कंस्ट्रक्शन विभाग की ओर से मंगलवार को करीब दो घंटे का ब्लॉक लिया गया. इस दौरान छह गार्डर लॉन्च किये गये. ब्लॉक के कारण प्लेटफॉर्म नंबर एक और दो से ट्रेन परिचालन पूरी तरह प्रभावित रहा.

विज्ञापन

ब्लॉक की वजह से सहरसा-मानसी रेलखंड पर सुबह से दोपहर तक 10 से अधिक मेल, एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनें विलंब से चलीं. वहीं 63343 सहरसा-समस्तीपुर पैसेंजर ट्रेन को मंगलवार को रद्द कर दिया गया. ट्रेनों के विलंब से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा.

सुबह 7:25 से 9:25 बजे तक रहा ब्लॉक

मंगलवार को सुबह 7:25 बजे से 9:25 बजे तक ब्लॉक लिया गया था. इस दौरान प्लेटफॉर्म नंबर एक और दो से किसी भी ट्रेन का परिचालन नहीं किया गया. इसके कारण 63343 सहरसा-समस्तीपुर पैसेंजर ट्रेन को रद्द करना पड़ा.

ब्लॉक के दौरान कई ट्रेनें घंटों विलंबित रहीं. 55566 समस्तीपुर-सहरसा पैसेंजर करीब चार घंटे, 03215 पूर्णिया कोर्ट-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस करीब एक घंटा 30 मिनट, 15284 जयनगर-मनिहारी जानकी एक्सप्रेस करीब 60 मिनट और 14617 पूर्णिया कोर्ट-अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस करीब दो घंटे विलंब से चली.

इसके अलावा 04071 सुपौल-दिल्ली स्पेशल करीब दो घंटे, 05523 त्रिवेणीगंज-सहरसा-समस्तीपुर पैसेंजर करीब दो घंटे और 75287 सहरसा-समस्तीपुर पैसेंजर भी करीब दो घंटे विलंब से चली.

बुधवार को भी दो घंटे का ब्लॉक

तीसरे फुट ओवरब्रिज के निर्माण के लिए कुल 11 गार्डर लॉन्च किये जाने हैं. इनमें से मंगलवार को छह गार्डर लॉन्च किये गये. बुधवार को शेष पांच गार्डर लॉन्च किये जायेंगे.

गार्डर लॉन्चिंग के कारण बुधवार को भी सुबह करीब दो घंटे का ब्लॉक लिया जायेगा. इस दौरान प्लेटफॉर्म नंबर एक और दो से किसी भी ट्रेन का परिचालन नहीं होगा.

यह भी पढ़ें

उत्तर बिहार में 9 से 13 सितंबर तक बारिश के आसार, कई जिलों में वज्रपात का अलर्ट

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन