रेल इंजन की चपेट में आया चार साल का मासूम, मौके पर ही हुई दर्दनाक मौत
मौके पर जुटी लोगों की भीड़ | Prabhat Khabar Network
समस्तीपुर-खगड़िया रेलखंड पर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. सिंघियाघाट रेलवे स्टेशन के पास 4 साल का एक मासूम रेल इंजन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है.
समस्तीपुर: समस्तीपुर-खगड़िया रेलखंड स्थित सिंघियाघाट रेलवे स्टेशन के समीप मंगलवार को दर्दनाक हादसा हुआ. स्टेशन की पूर्वी गुमटी संख्या 21बी से करीब 50 मीटर पूरब रेलवे लाइन पार कर रहा चार वर्षीय मासूम रेल इंजन की चपेट में आ गया. हादसे में बच्चे की मौके पर ही मौत हो गयी.
रेलवे लाइन पार करने के दौरान हुआ हादसा
घटना के संबंध में बताया गया कि समस्तीपुर की दिशा से एक अकेला रेल इंजन तेजी से खगड़िया की ओर जा रहा था. इसी दौरान मासूम बच्चा अचानक रेलवे ट्रैक पार करने लगा. इंजन की गति तेज होने के कारण वह उसकी चपेट में आ गया.
हादसा इतना भीषण था कि बच्चे ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया.
घटना के बाद मौके पर जुटी भीड़
हादसे की खबर फैलते ही आसपास के ग्रामीण और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गयी. घटना के बाद इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया.
मासूम की असमय मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना जीआरपी और स्थानीय पुलिस को दे दी है.
यह भी पढ़ें
कंटेनर से 990 किलो गांजा बरामद, एक करोड़ से अधिक की कीमत; दो लोग गिरफ्तार
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए