निरीक्षण के दौरान अवैध व्यक्ति को काम करते देख लगायी फटकार
अंचल कार्यालय में अवैध कर्मी की तैनाती के बाद वसूली की शिकायत पर विधायक अजय कुमार ने निरीक्षण किया.
विभूतिपुर : अंचल कार्यालय में अवैध कर्मी की तैनाती के बाद वसूली की शिकायत पर विधायक अजय कुमार ने निरीक्षण किया. संबंधित कर्मियों की कुर्सी पर बैठ कर काम करते देख कड़ी फटकार लगाई. जानकारी के अनुसार विभूतिपुर प्रखंड कार्यालय स्थित भवन में विधायक का जनता दरबार कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. इसे खत्म होते ही स्थानीय विधायक श्री कुमार को सूचना मिली कि सीओ कार्यालय में अवैध रूप से कम कर रहे कुछ लोगों के होने की सूचना मिली. इस पर उन्होंने निरीक्षण किया. उससे पूछताछ की गई. अंचलाधिकारी से इसका सत्यापन कराया गया. सत्यापन के दौरान सीओ रणधीर कुमार रमन ने कुर्सी पर बैठे कर्मियों को अपना अधीनस्थ कर्मचारी नहीं होने की बात बतायी. उसे डांट फटकार दोबारा इस तरह की हरकत करने नहीं करने की हिदायत दी.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए