कल्याणपुर के रतवारा पिस्तौल के साथ तीन गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

तवारा गांव से तीन लोगों को गिरफ्तार किया है

विज्ञापन

कल्याणपुर (समस्तीपुर). थाना क्षेत्र की रतवारा पंचायत के रतवारा गांव से तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. इनके पास एक पिस्टल व दो कारतूस बरामद होने की बात बतायी गयी है. हालांकि मामले की पुष्टि पुलिस नहीं कर रही है. बताया जा रहा है कि पुलिस गश्ती के दौरान तीन संदिग्ध लोग जो पुलिस को देखकर भागने की कोशिश करने लगे, ताे टीम ने तीनों को पकड़ लिया. तलाशी के दौरान एक युवक के पास से पिस्तौल व दो गोली बरामद होने की जानकारी मिली. इसके आधार पर तीनों से पुलिस पूछताछ कर रही है. इस मामले कल्याणपुर थाना कुछ बोलने को तैयार नहीं है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पुलिस गश्ती शाम को खरसंड पूर्वी की ओर जा रही थी. इसी बीच एक बाइक पर सवार तीन युवक रतवारा की ओर जा रहे थे. पुलिस को देखते ही भागने लगा संदिग्धता को भांपते हुए पुलिस बल ने पकड़ लिया. इसके बाद तलाशी के क्रम में एक युवक के पास से एक पिस्तौल ब दो गोली बरामद होने की बात कही जा रही है. वैसे कल्याणपुर पुलिस पूरे मामले से कुछ भी कहने से गुरेज कर रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन