विभूतिपुर में महिला के घर में घुसे बदमाश, पिस्तौल के बल पर मारपीट कर ढाई लाख के जेवर लूटे

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

समस्तीपुर के कल्याणपुर में एक महिला के घर में घुसकर पिस्तौल के बल पर मारपीट कर ढाई लाख रुपये के जेवर लूट लिए गए. महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है जिसके बाद पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन

Samastipur News: विभूतिपुर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर दक्षिण टोले विशनपुर वार्ड संख्या-4 में एक महिला के घर में घुसकर पिस्तौल के बल पर धमकी देने, मारपीट करने और सोने के जेवर छीनने का मामला सामने आया है. पीड़िता के आवेदन पर पुलिस ने पांच लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन

महिला और बच्चों के साथ मारपीट का आरोप

पीड़िता आराधना कुमारी, पत्नी प्रकाश कुमार मिश्र, ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि वह अपने बच्चों के साथ घर में थीं. इसी दौरान विकास कुमार हाथ में पिस्तौल लेकर उनके दरवाजे पर पहुंचा और उनके पति को बाहर बुलाने लगा. आरोप है कि उसने जान से मारने की धमकी दी. विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी.

पीड़िता के अनुसार, शोर सुनकर मुकेश मिश्रा, शोभा मिश्रा, सत्यम कुमार उर्फ मुस्कान और सूर्यकांत मिश्रा भी वहां पहुंच गए. सभी ने मिलकर महिला और उसके बच्चों के साथ मारपीट की.

ढाई लाख रुपये के जेवर छीनने का आरोप

आवेदन में आरोप लगाया गया है कि आरोपियों ने महिला के गले से सोने की चेन और कान की बाली छीन ली, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 2.50 लाख रुपये है. साथ ही विकास कुमार पर सादे स्टांप पेपर पर जबरन अंगूठे का निशान लेने का भी आरोप लगाया गया है.

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना के बाद पीड़िता ने पुलिस से सुरक्षा और आरोपियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है.

थानाध्यक्ष सुनील कुमार झा ने बताया कि पीड़िता के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई और जांच कर रही है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन