ऑपरेशन अमानत के तहत यात्री को मिला 80 हजार रुपये का खोया सामान

Author Aman gautam|Edited by Sarfaraz Ahmad
Updated:
विज्ञापन

समस्तीपुर जंक्शन पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने 'ऑपरेशन अमानत' के तहत एक यात्री राकेश कुमार का स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस में छूटा 80 हजार रुपये का सामान बरामद किया है. यात्री ने 139 हेल्पलाइन पर सूचना दी थी.

विज्ञापन

Samastipur News: समस्तीपुर जंक्शन पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने ऑपरेशन अमानत के तहत एक यात्री का खोया हुआ सामान बरामद कर उसे सकुशल वापस सौंप दिया. बरामद सामान की अनुमानित कीमत करीब 80 हजार रुपये बताई गई है.

आपके शहर में

विज्ञापन

स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस में छूट गया था सामान

जानकारी के अनुसार यात्री राकेश कुमार स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस से यात्रा कर रहे थे. मुजफ्फरपुर स्टेशन पर उतरने के दौरान उनका सामान ट्रेन में ही छूट गया.

139 हेल्पलाइन पर सूचना देने से मिली मदद

सामान छूटने के बाद यात्री ने रेलवे की हेल्पलाइन 139 पर इसकी सूचना दी. सूचना मिलने के बाद रेलवे सुरक्षा बल ने कार्रवाई करते हुए समस्तीपुर जंक्शन पर सामान बरामद कर लिया.

आरपीएफ ने यात्री को सौंपा सामान

रेलवे सुरक्षा बल के अधिकारी नवीन सिंह ने आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद बरामद सामान राकेश कुमार को सुपुर्द कर दिया. अपना सामान वापस मिलने पर यात्री ने आरपीएफ की त्वरित कार्रवाई की सराहना की.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन