ePaper

जल निकासी के विवाद में वृद्ध की पीट पीट कर हत्या

Updated at : 10 Jul 2024 11:32 PM (IST)
विज्ञापन
जल निकासी के विवाद में वृद्ध की पीट पीट कर हत्या

राजकुमार दाहा 50 की पीट पीट कर हत्या कर दी

विज्ञापन

शाहपुर पटोरी.

थाना क्षेत्र के बहादुरपुर पटोरी स्थित बलहा गांव में पड़ोसियों द्वारा स्व महेंद्र दाहा के पुत्र राजकुमार दाहा 50 की पीट पीट कर हत्या कर दी जबकि इस मारपीट में आरोपी पक्ष के भी एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया, मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर जांच में जुट गयी है, इस संबंध में मृतक की पत्नी के द्वारा दर्ज करायी गयी प्राथमिकी में पडोस के चार लोागों को आरोपित किया गया है, घटना के संबंध में बताया गया है कि मृतक के गोतिया निरजू और बिरजू से दूसरे गोतिया दर्शन दाहा के परिवार वालों के बीच घर के परिसर में जल जमाव को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ। निरजू एवं बिरजू के घर में शादी समारोह है, जिसकी तैयारी के दौरान जल निकासी की जा रही थी, दर्शन दाहा की पत्नी अपने पति और पुत्र को विवाद की सूचना देकर रांची से घर बुलाया तो घर आने पर दर्शन निरजू एवं बिरजू को बुधवार की सुबह गालीगलौज कर रहा था, पड़ोसी राजकुमार दाहा ने कहा कि अभी वह लोग घर पर नहीं है, आएगा तो गाली देना, इसी बात को लेकर दर्शन दाहा के परिवार वालों ने उसे पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौत हो गयी, मारपीट में दर्शन दहा भी गंभीर रूप से घायल हो गया, मृतक राजकुमार दाहा की पत्नी इंदू देवी उर्फ बिंदु देवी एवं परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है, थानाध्यक्ष कुणाल कुमार ने बताया कि नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी है दो आरोपित जितेंद्र कुमार एवं दर्शन दाहा को गिरफ्तार कर लिया गया है, वही अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है,

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन