Samastipur News: यूआर कॉलेज में एनओयू के अध्ययन केन्द्र के कार्यालय का हुआ शुभारंभ
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 27 Oct 2024 12:24 AM
Samastipur News: NOU Study Center office inaugurated in UR College
Samastipur News: NOU Study Center office inaugurated in UR College: रोसड़ा : नालंदा खुला विश्वविद्यालय नालंदा के सौजन्य से यूआर कॉलेज रोसड़ा के अध्ययन केंद्र कोड एसएससी-22-42-013 के कार्यालय का शुभारंभ प्रधानाचार्य डॉ घनश्याम राय के द्वारा किया गया. यूआर कॉलेज के कोड से स्नातकोत्तर के सभी संकायों के 14 विषयों में नामांकन शुरू हो गया है. यूआर कॉलेज के प्रभारी प्रधानाचार्य डॉ घनश्याम राय ने बताया कि इस क्षेत्र में स्नातकोत्तर अध्ययन का कोई प्रावधान नहीं है. खासकर नौकरी पेशा के लोग नालंदा खुला विश्वविद्यालय से दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से एम.ए,एम काॅम,एमएससी की डिग्री प्राप्त कर सकते हैं.
Samastipur News: NOU Study Center office inaugurated in UR College:खासकर नौकरी पेशा के लोग नालंदा खुला विश्वविद्यालय से दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से एम.ए,एम काॅम,एमएससी की डिग्री प्राप्त कर सकते हैं.
प्रधानाचार्य ने कॉलेज के सभी शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों की बैठक आयोजित कर विगत सेमेस्टर दो के परीक्षा के शांति पूर्ण संपन्न होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए भाग लेने वाले सभी कर्मियों को धन्यवाद ज्ञापित किया. बैठक में नालंदा खुला विश्वविद्यालय के समन्वयक के पद पर डॉ अमरेश कुमार सिंह को नियुक्त किया गया है. मौके पर डॉ विनय कुमार, डॉ अनुराग कुमार, डॉ जाकिर हुसैन, डॉ अरुण राय, डॉ श्यामसुंदर शर्मा, डॉ बीरेंद्र कुमार, डॉ सौरभ कुमार झा, डॉ रोहित कुमार, डॉ संजय कुमार, डॉ उमेश कुमार, प्रधान लिपिक हेमकांत ठाकुर आदि उपस्थित थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










