विभूतिपुर के निहार कुमार झा ने NEET UG में हासिल की 2259वीं रैंक

Updated:
विज्ञापन

NEET UG में 2259वीं रैंक हासिल करने वाले निहार कुमार झा.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

विभूतिपुर के निहार कुमार झा ने नीट यूजी परीक्षा में 2259वीं रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया। परिजनों और स्थानीय लोगों ने दी बधाई।

विज्ञापन

NEET Result News: प्रखंड के महमदपुर सकड़ा वार्ड संख्या-7 निवासी नवीन कुमार झा एवं गृहिणी पिंकी देवी के पुत्र निहार कुमार झा ने NEET UG परीक्षा में देशभर में 2259वीं रैंक हासिल कर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है. उनकी सफलता से परिवार, गांव और आसपास के लोगों में खुशी का माहौल है.

विज्ञापन

मेहनत और लगन से मिली सफलता

निहार कुमार झा की इस उपलब्धि को लेकर स्थानीय लोगों ने इसे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय बताया. उनकी सफलता से अन्य विद्यार्थियों को भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए प्रेरणा मिलेगी.

जनप्रतिनिधियों ने दी शुभकामनाएं

निहार कुमार झा की सफलता पर स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि राजेश कुमार, पूर्व जिला परिषद सदस्य पूनम कुमारी सहित कई लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन