नामापुर दोहरे हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, कुख्यात आरोपी गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

समस्तीपुर के नामापुर दरियापार गांव में हुए दोहरे हत्याकांड में पुलिस ने एक कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है. गिरफ्तार आरोपी इस मामले का मुख्य अभियुक्त है और हत्या के दो अन्य मामलों में भी वांछित था.

विज्ञापन

Samastipur News: चकमेहसी थाना क्षेत्र के नामापुर दरियापार गांव में 7 जुलाई को हुए चर्चित दोहरे हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. एसपी अरविंद प्रताप सिंह के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने छापेमारी कर एक कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी इस मामले का प्राथमिक अभियुक्त बताया जा रहा है और हत्या के दो अन्य मामलों में भी वांछित है. पुलिस ने उसे दूसरे जिले से गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

Chakmehsi News: विशेष टीम ने की कार्रवाई

पुलिस सूत्रों के अनुसार तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर लगातार छापेमारी की जा रही थी. इसी दौरान मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता मिली. फिलहाल उससे गहन पूछताछ की जा रही है.

पूछताछ में बड़े खुलासे की उम्मीद

पुलिस का मानना है कि गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ में हत्या की पूरी साजिश, घटना में शामिल अन्य अपराधियों की भूमिका और हत्या के पीछे की वजह का खुलासा हो सकता है. साथ ही घटना में प्रयुक्त स्वचालित हथियार को लेकर भी महत्वपूर्ण जानकारी मिलने की संभावना है.

14 आरोपियों के खिलाफ दर्ज है प्राथमिकी

दोहरे हत्याकांड में प्रभात चौधरी और सन्नी कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. मामले में दोनों मृतकों के परिजनों के संयुक्त आवेदन पर 14 नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है.

यह भी पढ़ें: कस्तूरबा विद्यालयों में सांप-बिच्छू के खतरे पर अलर्ट, छात्राओं की सुरक्षा को लेकर सख्त निर्देश


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन