बदमाशों ने ऑटो चालक से की मारपीट, हवाई फायरिंग

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के निरपुर गांव में शुक्रवार देर शाम हथियार से लैस बाइक सवार बदमाशों ने एक ऑटो चालक के साथ मारपीट की.

विज्ञापन

समस्तीपुर : जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के निरपुर गांव में शुक्रवार देर शाम हथियार से लैस बाइक सवार बदमाशों ने एक ऑटो चालक के साथ मारपीट की. इस दौरान बदमाशों ने कई राउंड हवाई फायरिंग भी की. फायरिंग व शोर-शराबा सुनकर स्थानीय ग्रामीण एकत्रित हुए. इससे पूर्व बदमाश हथियार लहराते हुए भाग निकले. ग्रामीणों ने स्थानीय पुलिस को इसकी जानकारी दी. इधर, घटना के संबंध में पीड़ित निरपुर गांव के वार्ड पांच निवासी सज्जन दास के पुत्र अंकित कुमार ने बताया कि वह आटो चालक का काम करते हैं. शुक्रवार देर शाम अपने दरवाजे पर खड़ा था. इस दौरान बीस पच्चीस की संख्या में बाइक सवार बदमाश आये और उसके साथ मारपीट करने लगे. विरोध करने पर उक्त लोगों ने कई राउंड हवाई फायरिंग भी की. वहीं दूसरी स्थानीय ग्रामीणों का बताना है कि स्थानीय असामाजिक प्रवृति के कुछ लोग हथियार का प्रदर्शन कर लोगों में दहशत फैला रहे हैं. विरोध करने पर मारपीट करते हैं. थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है, पुलिस इसकी जांच कर रही है. फिलहाल, इस संबंध में फिलहाल कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन