संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत

Updated:
विज्ञापन

चकमहेसी थाना क्षेत्र के सोमनाहा पंचायत के वार्ड संख्या 11 खुदगास टोला में शनिवार की देर शाम घर में एक महिला की संदिग्ध स्थिति में झूलता हुआ एक महिला का शव बरामद हुआ है.

विज्ञापन

कल्याणपुर: चकमहेसी थाना क्षेत्र के सोमनाहा पंचायत के वार्ड संख्या 11 खुदगास टोला में शनिवार की देर शाम घर में एक महिला की संदिग्ध स्थिति में झूलता हुआ एक महिला का शव बरामद हुआ है. जिसकी पहचान सोमनाहा खुदगास टोला निवासी मिंटु कुमार की 22 वर्षीय पत्नी रंजू कुमारी के रूप में हुई है. ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार, देर शाम महिला किसी से फोन पर बात करते हुए घर में चली गई. जिसके बाद झूलता हुआ महिला का शव उसके घर से बरामद हुई है. इस संबंध में सूचना पर पहुंची चकमहेसी थाने के एसआई मनीषा कुमारी ने दल बल के साथ पहुंचकर कर शव को घर के आंगन से बरामद करते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया है. इस संबंध में थाना अध्यक्ष दिव्य ज्योति ने बताया कि मृतक के परिजनों के द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई किया जाएगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन