लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने वाले 38 बीएलओ हुए पुरस्कृत

जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह के द्वारा लोकसभा निर्वाचन 2019 के तुलना में 2024 में 10 प्रतिशत से अधिक मतदान प्रतिशत (वीटीआर) बढ़ाने वाले बीएलओ को समाहरणालय सभागार में सम्मानित किया गया.
समस्तीपुर : जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह के द्वारा लोकसभा निर्वाचन 2019 के तुलना में 2024 में 10 प्रतिशत से अधिक मतदान प्रतिशत (वीटीआर) बढ़ाने वाले बीएलओ को समाहरणालय सभागार में सम्मानित किया गया. सम्मानित किये गये बीएलओ के द्वारा इस चुनाव में अपने मतदान केंद्र पर 2019 में हुए मतदान की तुलना में 10 प्रतिशत अधिक मतदान कराये जाने में सहयोग किया गया है. इसके तहत कुल 38 बीएलओ को प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार राशि देकर जिलाधिकारी के द्वारा सम्मानित किया गया. 15 बीएलओ को प्रथम पुरस्कार,8 बीएलओ को द्वितीय पुरस्कार , 8 बीएलओ को तृतीय पुरस्कार व 7 बीएलओ सांत्वना पुरस्कार दिये गये. प्रथम पुरस्कार के तहत 3000 रुपये,द्वितीय पुरस्कार के तहत 2000 रुपये,तृतीय पुरस्कार के तहत1000 रुपये तथा सांत्वना पुरस्कार के तहत 500 रुपये प्रोत्साहन राशि के रूप में दिये गये हैं. पुरस्कार प्राप्त करने वाले बीएलओ के द्वारा बताया गया की उन्होंने मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए काफी परिश्रम किया. जिलाधिकारी के द्वारा बताया गया की मतदान प्रतिशत को बढ़ाना कोई जादू नहीं है. इसके लिये रणनीति बनाकर कार्य करना होता है. जिले के सभी बीएलओ को इनसे सीख लेने की जरूरत है. जिलाधिकारी के द्वारा सभी पुरस्कार पाने वाले बीएलओ को बधाई दी गयी. इस अवसर पर अपर समाहर्ता अजय कुमार तिवारी,उप विकास आयुक्त संदीप शेखर प्रियदर्शी,उप निर्वाचन पदाधिकारी विनोद कुमार, स्वीप के नोडल पदाधिकारी सह जिला कल्याण पदाधिकारी अश्विनी कुमार चौबे, सहायक निदेशक ,सामाजिक सुरक्षा सह सहयोगी पदाधिकारी स्वीप कोषांग आकाश उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




