वैशाली एक्सप्रेस के जनरल कोच से 25 बोतल विदेशी शराब बरामद, इलेक्ट्रिक बॉक्स में छिपाकर हो रही थी तस्करी

Updated:
विज्ञापन

वैशाली एक्सप्रेस के जनरल कोच से 25 बोतल विदेशी शराब बरामद, इलेक्ट्रिक बॉक्स में छिपाकर हो रही थी तस्करी

समस्तीपुर में वैशाली एक्सप्रेस के जनरल कोच से आरपीएफ ने 25 बोतल विदेशी शराब बरामद की है। ट्रेन के इलेक्ट्रिक बॉक्स में शराब छिपाकर ले जाई जा रही थी।

विज्ञापन

वैशाली एक्सप्रेस शराब: अपराध आसूचना शाखा समस्तीपुर से मिली गुप्त सूचना के आधार पर आरपीएफ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ट्रेन संख्या 15566 नई दिल्ली-सहरसा-ललितग्राम वैशाली एक्सप्रेस से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है. सूचना मिलते ही पोस्ट कमांडर धनंजय कुमार ने मानसी से ललितग्राम के बीच तैनात आरपीएफ मार्ग रक्षण दल को सतर्क करते हुए विशेष निगरानी का निर्देश दिया था.

आपके शहर में

विज्ञापन

इलेक्ट्रिक बॉक्स से 25 बोतल विदेशी शराब जब्त

ट्रेन रात करीब 11:14 बजे जैसे ही सहरसा स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक पर पहुंची, आरपीएफ टीम ने सघन जांच शुरू की. मार्ग रक्षण दल की निशानदेही पर जनरल कोच संख्या 255975/सी के छत पर लगे इलेक्ट्रिक बॉक्स की तलाशी ली गई. जांच के दौरान बॉक्स के अंदर छिपाकर रखी गई रॉयल स्टैग ब्रांड की 25 बोतलें बरामद हुईं.

जब्त शराब और कार्रवाई का विवरण:

  • बरामद शराब: रॉयल स्टैग विदेशी शराब की 25 बोतलें.
  • कुल मात्रा: लगभग 18.75 लीटर.
  • अनुमानित मूल्य: करीब 25 हजार रुपये.
  • कार्रवाई: आरपीएफ ने शराब जब्त कर उत्पाद अधिनियम के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.

तस्करी के नेटवर्क और संलिप्त तस्करों की पहचान के लिए जांच जारी है.

ये भी पढ़ें: सोनपुर डीआरएम अमित सरन ने दो रेल कर्मचारियों को संरक्षा अवार्ड देकर किया सम्मानित

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन