ePaper

Samastipur : स्व. रामपजित बाबू का पूरा जीवन गरीबों के प्रति समर्पित रहा : विधायक

Updated at : 24 Dec 2025 6:27 PM (IST)
विज्ञापन
Samastipur : स्व. रामपजित बाबू का पूरा जीवन गरीबों के प्रति समर्पित रहा : विधायक

कर्पूरी आश्रम स्थित जिला राजद कार्यालय परिसर में समाजवादी नेता , कवि, लेखक , साहित्यकार स्व. रामजपित राय की 24 वींं पुण्य तिथि मनायी गयी.

विज्ञापन

समस्तीपुर . कर्पूरी आश्रम स्थित जिला राजद कार्यालय परिसर में समाजवादी नेता , कवि, लेखक , साहित्यकार स्व. रामजपित राय की 24 वींं पुण्य तिथि मनायी गयी.उनके तैल्य चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई. मौके पर एक विचार -गोष्ठी भी आयोजित की गई. श्रद्धांजलि सभा -सह-विचार गोष्ठी की अध्यक्षता राजद जिलाध्यक्ष सह पूर्व विधान पार्षद रोमा भारती ने की. संचालन जिला राजद प्रधान महासचिव विपिन सहनी ने किया. वहीं धन्यवाद ज्ञापन समाजसेवी करण भास्कर ने किया. श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए उजियारपुर के विधायक सह पूर्व मंत्री आलोक कुमार मेहता ने उन्हें गरीबो का मसीहा , सामाजिक न्याय का मजबूत स्तम्भ बतलाया. उन्होंने कहा की रामजपित बाबू ने जीवन का क्षण-क्षण व शरीर का कण-कण गरीबों के कल्याण व राष्ट्र के विकास के लिए समर्पित किया. संबोधित करते हुए बिहार संस्कृत बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष प्रो. दुर्गेश राय ने कहा कि एक निर्भीक पत्रकार , कवि, लेखक , साहित्यकार , ओजस्वी वक्ता, गरीबों के मसीहा तथा महान समाजवादी नेता के रूप में स्वर्गीय रामजपित राय सदैव याद किए जाते रहेंगे. मौके पर विधायक रणविजय साहू, नगर निगम की मेयर अनीता राम, पूर्व मंत्री रामाश्रय सहनी, उजियारपुर संगठन राजद जिलाध्यक्ष राजेश्वर महतो, वरीय समाजसेवी जयमंगल राय, माकपा जिला मंत्री रामाश्रय महतो, भाकपा माले जिला मंत्री प्रो. उमेश राय, प्रदेश महासचिव राजेन्द्र सहनी, प्रदेश महासचिव प्रेम प्रकाश शर्मा, जनता दल यू नेता बनारसी ठाकुर, जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर, भाकपा माले नेता सुरेन्द्र सिंह, कांग्रेस नेता विश्वनाथ हजारी, राजद उपाध्यक्ष रामविनोद पासवान, जिला राजद के वरीय नेता सत्यविंद पासवान, अल्पसंख्यक सेल के जिलाध्यक्ष मो. नसीम अब्दुल्लाह आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ABHAY KUMAR

लेखक के बारे में

By ABHAY KUMAR

ABHAY KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन