Samastipur: भूमि विवाद में एसिड अटैक से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

समस्तीपुर के मालीनगर गांव में भूमि विवाद के दौरान हुए एसिड अटैक में घायल युवक प्रवीण कुमार राय की इलाज के दौरान मौत हो गई. इस घटना ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है. पुलिस ने मामला दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

Acid Attack Samastipur: कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मालीनगर गांव में 29 जुलाई को भूमि विवाद के दौरान एसिड अटैक में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गयी. मृतक की पहचान कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के जगतसिंहपुर गांव निवासी स्व. रामचंद्र राय के 35 वर्षीय पुत्र प्रवीण कुमार राय के रूप में हुई है.

आपके शहर में

विज्ञापन

29 जुलाई को भूमि विवाद में हुआ था एसिड अटैक

बताया जाता है कि 29 जुलाई को चकमेहसी थाना क्षेत्र के मालीनगर गांव में जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था. इसमें प्रवीण कुमार राय के एक पक्ष की ओर से शामिल होने की बात बतायी गयी है.

इसी दौरान किसी व्यक्ति द्वारा एसिड अटैक किये जाने से प्रवीण कुमार राय गंभीर रूप से झुलस गये थे. इसके बाद उनका लगातार इलाज चल रहा था.

इलाज के दौरान गुरुवार रात हुई मौत

29 जुलाई से इलाजरत प्रवीण कुमार राय की गुरुवार की रात मौत हो गयी. इसके बाद पुलिस ने शव का अंत्यपरीक्षण कराया और परिजनों को सौंप दिया.

कल्याणपुर थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार सहनी ने बताया कि मामले में पूर्व से प्राथमिकी दर्ज है. एक अभियुक्त की गिरफ्तारी भी की गयी है. उन्होंने बताया कि मामले में आगे विधि सम्मत कार्रवाई की जायेगी.

यह भी पढ़ें

Samastipur News: कर्पूरीग्राम में ट्रक से 2340 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, चालक और धंधेबाज फरार

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन