विभूतिपुर के साखमोहन में मजदूर को पीटकर मार डाला

थाना क्षेत्र के साखमोहन वार्ड 11 गाछी टोला में दो स्कूली छात्र के विवाद में बुधवार को अशर्फी दास के करीब 35 वर्षीय पुत्र पंकज दास की पीट-पीटकर कर हत्या कर दी गई. वह मजदूर था.
विभूतिपुर : थाना क्षेत्र के साखमोहन वार्ड 11 गाछी टोला में दो स्कूली छात्र के विवाद में बुधवार को अशर्फी दास के करीब 35 वर्षीय पुत्र पंकज दास की पीट-पीटकर कर हत्या कर दी गई. वह मजदूर था. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. घटना के संबंध में मृतक की पत्नी कामिनी देवी ने बताया कि उसके तीन बच्चे हैं. दो पुत्र सूरज कुमार एवं सौरभ कुमार है. एक पुत्री भारती कुमारी है. सूरज प्राथमिक मध्य विद्यालय साखमोहन में तीसरी कक्षा में पढ़ाई करता है. पड़ोस के ही फूलचंद दास के पुत्र छोटू कुमार भी उसी के साथ पढ़ता है. दो दिन पूर्व विद्यालय में दोनों बच्चों के बीच विवाद हो गया. जिसकी जानकारी होने पर मृतक की पत्नी कामिनी देवी ने छोटू के घर शिकायत करने गई. इसी बीच बात विवाद हो गया. बात आगे बढ़ गई. दोनों के बीच मारपीट की घटना हो गई. पंकज और उसके छोटे भाई दीपक कुमार पतैलिया दीप धाम मंदिर के समीप कम कर रहे थे. इसकी जानकारी होने पर वे दोनों भाई पहुंचे. तभी प्लानिंग के तहत करीब 20 लोगों ने बेरहमीपूर्वक लाठी-डंडा के साथ मारपीट की. जिसमें पंकज कुमार की मौत हो गई. जबकि मृतक की पत्नी कामिनी देवी, भाई दीपक कुमार छोटे-छोटे बच्चे भारती कुमारी, सूरज कुमार एवं सौरभ कुमार जख्मी हो गया. वहीं दूसरे पक्ष से रानी कुमारी, छोटी देवी एवं जंगली देवी जख्मी हो गई. जिसका इलाज विभूतिपुर सीएचसी में जारी है.
दूसरे पक्ष के इलाजरत महिला को पुलिस ने लिया अभिरक्षा में
घटना के बाद विभूतिपुर सीएचसी में दूसरे पक्ष के लोगों ने पहले इलाज के लिए विभूतिपुर सीएचसी पहुंचा. उसके बाद आनन फानन में पंकज के परिजनों ने पंकज दास को लेकर सीएचसी पहुंचे. वहीं ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों ने पंकज के परिजनों को इलाज करते हुए पंकज को जैसे ही मृत घोषित किया कि दूसरे पक्ष के सभी लोग दोनों जख्मी महिला को छोड़कर मौके से फरार हो गये. इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर दूसरे पक्ष से दोनों जख्मी महिला सास बहू को अभिरक्षा में ले लिया. जहां महिला पुलिस की तैनाती में विभूतिपुर सीएचसी में उसका इलाज चल रहा है.पूर्व में दर्ज प्राथमिकी की भी हो रही चर्चा
घटना के मौके पर उपस्थित लोगों ने मृतक की पत्नी द्वारा एक युवक पर महिला थाना समस्तीपुर में दर्ज कराई गई प्राथमिकी के कारण भी मामला को जोड़कर देख रहे थे. मृतक की पत्नी भी आरोपित की मिलीभगत से घटना घटित करने का बातें बता रही थी.पुलिस मामले की छानबीन में जुटी
फिलहाल बच्चों के विवाद के कारण घटना होना बताया जा रहा है. पूर्व का भी किसी के साथ विवाद इसका चल रहा था. पुलिस शव को पोस्टमार्टम में भेज दिया है. परिजनों के द्वारा कोई आवेदन फिलहाल नहीं दिया गया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है.
आनंद कुमार कश्यप,थानाध्यक्ष, विभूतिपुरडिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




