न्यायिक पदाधिकारियों ने दिलायी शपथ

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

अनुमंडल विधिक सेवा समिति के सौजन्य से अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश शशिकांत राय की अध्यक्षता में बुधवार को अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय के परिसर में नशीली दवाओं के दुरुपयोग एवं अवैध तस्करी के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय दिवस का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

दलसिंहसराय : अनुमंडल विधिक सेवा समिति के सौजन्य से अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश शशिकांत राय की अध्यक्षता में बुधवार को अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय के परिसर में नशीली दवाओं के दुरुपयोग एवं अवैध तस्करी के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय दिवस का आयोजन किया गया. इस अवसर पर शशिकांत राय ने न्यायिक पदाधिकारियों, अधिवक्ताओं एवं आमलोगों को शपथ दिलाया कि वे कभी भी नशीली दवाओं के दुरुपयोग या अन्य किसी भी प्रकार के नशीली उत्पादों का सेवन नहीं करेंगे. कार्यक्रम में अवर न्यायाधीश प्रथम कविता कुमारी, अवर न्यायाधीश तृतीय विवेकचंद्र वर्मा, मुंसिफ स्पर्श अग्रवाल, न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी निभा आनंद, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष विनोद कुमार पोद्दार समीर आदि मौजूद थे. दूसरी ओर उपकारा में नशीली दवाओं के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय दिवस मनाया गया. पैनल अधिवक्ता नवीन कुमार सिंह ने नशीली दवाओं के नियमित सेवन से शरीर पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव के बारे विस्तारपूर्वक बताया. पारा विधिक स्वयं सेवक धर्मेंद्र कुमार भी उपस्थित थे.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन