सिंघियाघाट स्टेशन के प्लेटफार्म की लंबाई-चौड़ाई बढ़े : तरुण

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मंडल संसदीय समिति की बैठक में उजियारपुर के सांसद नित्यानंद राय के प्रतिनिधि के तौर पर एमएलसी तरुण कुमार ने भाग लिया.

विज्ञापन

समस्तीपुर : मंडल संसदीय समिति की बैठक में उजियारपुर के सांसद नित्यानंद राय के प्रतिनिधि के तौर पर एमएलसी तरुण कुमार ने भाग लिया. इस दौरान उन्होंने कहा कि सिंघियाघाट रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म की ऊंचाई कम होने से रेल लाइन से सटा हुआ है. उससे यात्रियों को चढ़ने-उतरने में कठिनाई होती है. यात्री सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्लेटफार्म की ऊंचाई बढ़नी चाहिए. सिंघियाघाट रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म की लंबाई भी बढ़े. सिंघियाघाट रेलवे प्लेटफॉर्म पर अवस्थित शौचालय में तला लगा रहता है. उसको चालू करें. तिरंगा झंडा लगाने की मांग रखी. सिंघियाघाट रेलवे स्टेशन से पूरब समपार फाटक से एक किलोमीटर पूरब अंडर पास के निर्माण का कार्य का मुद्दा उठाया.

भगवानपुर देसुआ रेलवे स्टेशन

भगवानपुर देसुआ रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को पहुंच के लिए मुख्य सड़क से प्लेटफार्म तक सड़क का निर्माण की मुद्दा उठाया. यात्रियों के लिए स्वच्छ पेय जल की व्यवस्था करने की आवश्यकता जतायी.

अंगारघाट रेलवे स्टेशन

अंगारघाट रेलवे स्टेशन पर एफओबी का निर्माण यात्री सुविधा के लिए आवश्यक है. उसका निर्माण कराने की मांग रखी.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन