पुण्यतिथि पर याद किये गये होमियोपैथी के जनक हैनिमैन
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 02 Jul 2024 10:38 PM
प्रखंड के नाजिरपुर स्टेशन रोड स्थित होमियोपैथिक क्लिनिक परिसर में मंगलवार को होमियोपैथी के जनक डा. सैमुअल हैनिमैन की 181वीं पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया गया
उजियारपुर : प्रखंड के नाजिरपुर स्टेशन रोड स्थित होमियोपैथिक क्लिनिक परिसर में मंगलवार को होमियोपैथी के जनक डा. सैमुअल हैनिमैन की 181वीं पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया गया. इस अवसर पर चिकित्सक डा. मुकेश कुमार राय की अध्यक्षता में डा. हैनिमैन के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई. उपस्थित गणमान्य लोगों ने कहा कि चिकित्सा के क्षेत्र में होमियोपैथी पद्धति ने एक क्रांतिकारी बदलाव लाया. जिससे असाध्य रोगों के उपचार में भी सफलता मिल रही है. मौके पर पूर्व मुखिया मनोज कुमार राय, ब्रह्मदेव सिंह, गोपाल साह, रणवीर चौरसिया, सुनील कुमार सिंह, राज कुमार चौरसिया, रामबाबू सिंह, धर्मनाथ कुमार, मनोज सिंह, रचना देवी, सोनी देवी, योगेन्द्र सिंह, नंदकिशोर साह, विनोद साह, मुख्तार खान, धर्मेंद्र ठाकुर, लक्ष्मण दास आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










