इंडिकेशन बोर्ड से लैस होंगे रेलवे के फुट ओवर ब्रिज

Updated:
विज्ञापन

समस्तीपुर- दरभंगा रेलखंड के फुट ओवर ब्रिज पर यात्रियों को प्लेटफाॅर्म की जानकारी मिल पायेगी. इसके लिए रेलवे ने प्लेटफॉर्म इंडिकेशन बोर्ड लगाने का निर्णय लिया है.

विज्ञापन

समस्तीपुर : समस्तीपुर- दरभंगा रेलखंड के फुट ओवर ब्रिज पर यात्रियों को प्लेटफाॅर्म की जानकारी मिल पायेगी. इसके लिए रेलवे ने प्लेटफॉर्म इंडिकेशन बोर्ड लगाने का निर्णय लिया है. समस्तीपुर जंक्शन के वाणिज्य विभाग की ओर से इंडिकेशन बोर्ड तैयार की जा रही है. जल्द ही, सभी नये फुट ओवर ब्रिज पर दिखाई देंगे. ऐसे में यात्री अगर ब्रिज पर ट्रेन पकड़ने के लिए जायेंगे, तो उन्हें दिक्कत नहीं होगी. बताते चलें कि कई जगहों पर यह समस्या आ रही थी. वहीं कुछ प्लेटफार्म इंडिकेशन बोर्ड पुराने भी हो चुके हैं. विगत दिनों ही समस्तीपुर जंक्शन पर नये प्लेटफार्म इंडिकेशन बोर्ड फुटओवर ब्रिज पर लगाये गये हैं. ऐसे में यात्रियों के लिए यह सहूलियत भरा कदम है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन