समस्तीपुर पुलिस विभाग में फेरबदल, दो पदाधिकारियों समेत पांच पुलिसकर्मियों का तबादला

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

समस्तीपुर में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल हुआ है. दो पुलिस पदाधिकारियों समेत पांच कर्मियों का स्थानांतरण किया गया है. कार्य संचालन में गतिशीलता लाने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है.

विज्ञापन

समस्तीपुर: जिले में पुलिस विभाग में फेरबदल करते हुए दो पुलिस पदाधिकारियों समेत पांच कर्मियों का स्थानांतरण किया गया है. पुलिस मुख्यालय से जारी आदेश के अनुसार जिले में पदस्थापित पुलिस निरीक्षक (पुनि) अनिल कुमार का स्थानांतरण विशेष निगरानी इकाई में किया गया है. वहीं, सहायक अवर निरीक्षक (सअनि) श्रीनारायण सिंह को अपराध अनुसंधान विभाग में पदस्थापित किया गया है.

विज्ञापन

अलग-अलग इकाइयों में मिली नई जिम्मेदारी

दोनों पुलिस पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारी के तहत संबंधित इकाइयों में योगदान देने का निर्देश दिया गया है.

इसके अलावा विशेष कार्य बल (STF) में पदस्थापित सिपाही चंद्रशेखर कुमार का स्थानांतरण नालंदा जिले में किया गया है. सिपाही सोनू कुमार को खगड़िया और सिपाही नवीन कुमार को पटना स्थानांतरित किया गया है.

कार्य संचालन में गतिशीलता बढ़ाने का उद्देश्य

जानकारी के अनुसार, पुलिस मुख्यालय की ओर से कार्य संचालन में गतिशीलता, गुणवत्ता और कार्य उत्पादकता बढ़ाने के उद्देश्य से स्थानांतरण-पदस्थापन का आदेश जारी किया गया है.

अपर पुलिस महानिदेशक (मुख्यालय), बिहार, पटना की अध्यक्षता में गठित समिति की अनुशंसा के आधार पर स्थानांतरण-पदस्थापन का निर्णय लिया गया है.

यह भी पढ़ें

समस्तीपुर जंक्शन पर तीसरे फुट ओवरब्रिज के लिए 6 गार्डर लॉन्च, कई ट्रेनें विलंबित

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन