सरायरंजन के दर्जनों राजद कार्यकर्ताओं ने सौंपा त्याग पत्र

Updated:
विज्ञापन

प्रखंड की खेतापुर पंचायत में रविवार को राजद कार्यकर्ताओं ने बैठक की. इसमें कार्यकर्ताओं ने पार्टी के अंदर खामियों पर विस्तृत चर्चा की.

विज्ञापन

सरायरंजन : प्रखंड की खेतापुर पंचायत में रविवार को राजद कार्यकर्ताओं ने बैठक की. इसमें कार्यकर्ताओं ने पार्टी के अंदर खामियों पर विस्तृत चर्चा की. पार्टी के शीर्ष नेताओं से नाराज होकर एक साथ दर्जनों राजद कार्यकर्ताओं ने त्याग पत्र दे दिया. राजद जिला कोषाध्यक्ष अजय कुमार राय ने बताया कि सरायरंजन के राष्ट्रीय जनता दल के पार्टी स्तरीय सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता का इस्तीफा कार्यक्रम रखा गया था. इसमें कार्यक्रम में उपस्थित राजद कार्यकर्ताओं ने सर्वसम्मति से अपने-अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने बताया कि इस्तीफे की प्रतिलिपि पार्टी के प्रदेश स्तरीय शीर्ष नेताओं के पास भेजी जा रही है. इस्तीफा देने वालों में राजद के जिला कोषाध्यक्ष अजय कुमार राय, राजद के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता (अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ) अरशद अली, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष सरवर हुसैन, प्रखंड के महिला प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष अर्चना कुमारी, महेश कुमार राय, सतीश कुमार झा, राज कुमार साह, रामचंद्र पासवान, मो. सबीर अंसारी, पूर्व मुखिया ताराकांत राय गौतम समेत अन्य शामिल हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन