मुखिया संघ की बैठक में हुई चर्चा

Updated:
विज्ञापन

प्रखंड मुख्यालय स्थित पंचायत सरकार भवन के सभाकक्ष में भुसवर पंचायत के मुखिया संघ के अध्यक्ष रंजीत कुमार महतो की अध्यक्षता में बैठक हुई

विज्ञापन

विभूतिपुर : प्रखंड मुख्यालय स्थित पंचायत सरकार भवन के सभाकक्ष में भुसवर पंचायत के मुखिया संघ के अध्यक्ष रंजीत कुमार महतो की अध्यक्षता में बैठक हुई. इसमें मुखिया राज कुमार, चंद्रमणि प्रसाद सिंह, भोला शंकर दास, अनिता कुमारी, मुखिया प्रतिनिधि अनिल कुमार रणधीर कुमार राय, गणेश कुमार आदि मौजूद थे. बैठक के बाद मौजूद मुखिया एवं मुखिया प्रतिनिधि द्वारा प्रखंड विकास पदाधिकारी चंद्रमोहन पासवान को आवेदन देकर दिशा-निर्देश करने का मांग की है. जिसमें कहा है कि मुख्यमंत्री सोलर स्ट्रीट लाइट योजना की शुरुआत 2021-2022 में हुई थी. 2022-2023 में ब्रेडा द्वारा सोलर एजेन्सियों का पैनल बनाकर सोलर अधिष्ठापन का कार्य शुरु किया गया था. संबंधित एजेन्सियों, ब्रेडा व विभागीय लापरवाही के कारण असफल साबित हो चुका है. इसकी जांच कर कार्रवाई करने की मांग की गयी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन