एबीवीपी स्थापना दिवस पर सरायरंजन में 'ध्येयपथ व्याख्यान' का आयोजन

Author Ankur kumar|Edited by Sarfaraz Ahmad
Updated:
विज्ञापन

आयोजित ध्येयपथ व्याख्यान में मौजूद छात्र एवं अतिथि

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के स्थापना दिवस पर सरायरंजन में ध्येयपथ व्याख्यान का आयोजन हुआ, जिसमें छात्रों को राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित किया गया।

विज्ञापन

Samastipur News: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के स्थापना दिवस एवं राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के अवसर पर गुरुवार को सरायरंजन इकाई की ओर से मॉडल उच्च विद्यालय, बथुआ बुजुर्ग के सभागार में 'ध्येयपथ व्याख्यान' का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ शिक्षक विश्वनाथ राम ने की.

आपके शहर में

विज्ञापन

छात्रों को राष्ट्रहित में कार्य करने का आह्वान

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं एबीवीपी की राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य समीक्षा यदुवंशी ने परिषद की स्थापना, वैचारिक विशेषताओं तथा छात्र एवं सामाजिक मुद्दों पर संगठन की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की.

उन्होंने कहा कि ज्ञान, शील और एकता के मूल मंत्र पर कार्य करते हुए एबीवीपी आज विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन बन चुका है. उन्होंने विद्यार्थियों से राष्ट्रहित के प्रति सजग रहने और भारत को विश्वगुरु बनाने के लक्ष्य में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया.

कई वक्ताओं ने रखे विचार

कार्यक्रम में वरिष्ठ शिक्षक विश्वनाथ राम, रतन कुमार, रविन्द्र मोहन राजन, राजीव कुमार एवं विजय कुमार चौरसिया ने भी अपने विचार व्यक्त किए.

अतिथियों का स्वागत रतन कुमार ने किया, जबकि कार्यक्रम का संचालन एबीवीपी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य निक्कू आर्य ने किया. अंत में नगर मंत्री मोहित कुमार ने धन्यवाद ज्ञापित किया.

बड़ी संख्या में छात्र रहे उपस्थित

इस अवसर पर प्रिंस प्रियरंजन, गिरधर, अशोक, महफूज आलम, सोहेब सादरी, निलेश, शशि कला, चंदन, सिटू पांडेय, स्नेह आर्यन, विनीत, शुभम, रंजन, अनुराग आनंद, मनीष, सुमित, अनुराग, तौफिक इकबाल, कमर आजम सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन