धीरज बने हम के नए जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

Updated:
विज्ञापन

हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) जिला इकाई की ओर से शहर के ताजपुर रोड आजाद चौक स्थित आयकर कार्यालय में रविवार को एक अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

समस्तीपुर : हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) जिला इकाई की ओर से शहर के ताजपुर रोड आजाद चौक स्थित आयकर कार्यालय में रविवार को एक अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया. इसमें स्थानीय कार्यकर्ताओं ने हम के नव मनोनीत जिलाध्यक्ष धीरज ठाकुर को मिथिला परंपरा के अनुसार स्वागत अभिनंदन किया. उन्हें उपहार स्वरुप पाग, चादर और माला प्रदान किया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने संगठन के केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी और प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया. कहा कि हम के प्रदेश अध्यक्ष डा अनिल कुमार सिंह ने समस्तीपुर के कुसैया निवासी धीरज ठाकुर को स्थानीय जिलाध्यक्ष के रुप में मनोनीत किया है. इससे संगठन और मजबूत होगा. जिलाध्यक्ष ने कहा कि जिले में अभियान चलाकर लोगों को संगठन के सिद्धांत और विचारों से प्रेरित किया जा रहा है. जल्द ही बूथ और पंचायत स्तर पर भी कमेटी का गठन कर लिया जाएगा. संगठन की ओर से स्थानीय जनसमस्याओं को लेकर संघर्ष तेज किया जाएगा. मौके पर हम सर्वण मोर्च के प्रदेश अध्यक्ष चंदन ठाकुर, बबलु तिवारी, सुधीर हजारी, दशरथ सदा, मुनचुन तिवारी, शिवम राय, पप्पू ठाकुर, रंजीत राय, राजीव सहनी, अनुराग पासवान, राहुल हजारी, राहुल ठाकुर, करुण कुमार, सीताराम पासवान सहित समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन