पानी में उपलता मिला युवक का शव, परिजनों ने जताई खुदकुशी की आशंका

जिला मुख्यालय से सटे मथुरापुर घाट के समीप बूढ़ी गंडक नदी में शनिवार सुबह पानी में उपलता एक युवक का शव बरामद हुआ. इलाके में सनसनी फैल गई.
वारिसनगर: जिला मुख्यालय से सटे मथुरापुर घाट के समीप बूढ़ी गंडक नदी में शनिवार सुबह पानी में उपलता एक युवक का शव बरामद हुआ. इलाके में सनसनी फैल गई. घटनास्थल पर लोगों की भीड़ एकत्रित थी. सूचना पर दलबल के साथ पहुंचे मथुरापुर ओपी थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने स्थानीय नाविक और गोताखोर की मदद से शव को नदी से बाहर निकाला. मृतक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के काशीपुर वार्ड 32 निवासी रामचंद्र दास के 50 वर्षीय पुत्र राजेश दास के रुप में हुई है. स्थानीय पुलिस के समक्ष परिजनों ने शव देखकर मृतक की शिनाख्त की. पुलिस मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल पहुंची. सदर अस्पताल में मृतक के पुत्र राजू कुमार ने बताया कि उसके पिता राजेश दास बढ़ई का काम करते थे. शुक्रवार रात बिना बताए पैदल घर से बाहर निकल गए. देर रात तक काफी खोजबीन किया. लेकन, कोई सुराग नहीं मिला. सुबह आसपास के लोगों से घटना की जानकारी मिली. उसने पिता के आत्महत्या की आशंका व्यक्त की. थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है. मृतक के परिजनों ने आत्महत्या की आशंका व्यक्त की है. मृतक के शरीर पर कोई जख्म का निशान नहीं है. यूडी केस दर्ज कर आगे कार्रवाई की जाएगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




