मुसहर परिवारों के आशियाने पर चला बुलडोजर, भाकपा माले ने जताया कड़ा विरोध

Updated:
विज्ञापन

अतिक्रमण खाली कराते पदाधिकारी | Prabhat Khabar Network

ताजपुर में मुसहर परिवारों के घरों को बुलडोजर से गिराने पर भाकपा माले ने कड़ी आपत्ति जताई है। प्रशासन पर भूमाफिया के साथ मिलीभगत का आरोप लगाया गया है।

विज्ञापन

मुसहर बस्ती ताजपुर: समस्तीपुर जिले के ताजपुर प्रखंड अंतर्गत फतेहपुरबाला पंचायत के वार्ड संख्या तीन स्थित मुसहरी टोल में अंचल प्रशासन द्वारा बुलडोजर चलाकर पुश्तैनी रूप से बसे गरीब मुसहर परिवारों के घरों को ध्वस्त कर दिया गया. इस कार्रवाई की भाकपा माले ने कड़ी निंदा की है. पार्टी ने पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने, दोषी अधिकारियों पर कानूनी कार्रवाई करने तथा पीड़ित भूमिहीन परिवारों को तत्काल बासगीत पर्चा, पक्का आवास और पहुंच पथ उपलब्ध कराने की मांग की है.

आपके शहर में

विज्ञापन

बिना पूर्व सूचना के उजाड़े गए गरीबों के घर

भाकपा माले के प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह और अखिल भारतीय किसान महासभा के प्रखंड अध्यक्ष ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह ने अंचल प्रशासन पर भू-माफियाओं के साथ मिलीभगत का गंभीर आरोप लगाया है.

  • प्रभावित परिवार: सीताराम सदा, बाबूलाल सदा, सितबिया देवी और सुरेश सदा समेत कई भूमिहीन परिवारों के आशियाने जमींदोज कर दिए गए.
  • साजिश का आरोप: नेताओं ने कहा कि उक्त जमीन पर किसी सरकारी या सार्वजनिक परियोजना का निर्माण प्रस्तावित नहीं था, बल्कि निजी व्यक्ति के जमीन का रास्ता खोलने के लिए यह गैरकानूनी कार्रवाई की गई.
  • पर्व के दिन कार्रवाई: प्रशासन ने कार्रवाई के लिए ऐसा समय चुना जब अधिकांश लोग पर्व के चलते घरों से बाहर थे.

आंदोलन तेज करने और पुनर्वास की मांग

माले नेताओं ने कहा कि जब स्थानीय ग्रामीण विरोध में जुटने लगे तो प्रशासनिक टीम मौके से लौट गई. उन्होंने सवाल उठाया कि यदि कार्रवाई वैध थी तो प्रशासन को पीछे क्यों हटना पड़ा. भाकपा माले ने चेतावनी दी है कि दलितों और भूमिहीनों के अधिकारों, वासभूमि और पर्चे की मांग को लेकर बड़ा जन आंदोलन शुरू किया जाएगा.

ये भी पढ़ें: चरमराई यातायात व्यवस्था, डाक बंगला चौक से महादेव मठ मार्ग पर दिनभर लगा रहा भीषण जाम, राहगीर बेहाल


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन