ePaper

विभिन्न नियोजन इकाई से जुड़े बैंक खाता का अंकेक्षण प्रखंडवार दो मई से

Updated at : 25 Apr 2024 10:54 PM (IST)
विज्ञापन
विभिन्न नियोजन इकाई से जुड़े बैंक खाता का अंकेक्षण प्रखंडवार दो मई से

समस्तीपुर : शिक्षा विभाग नियोजन इकाइयों के बैंक खाता का एजेंसी से अंकेक्षण करायेगी.

विज्ञापन

मस्तीपुर : शिक्षा विभाग नियोजन इकाइयों के बैंक खाता का एजेंसी से अंकेक्षण करायेगी. जिले में नियोजित शिक्षकों के वेतन मद में शिक्षा विभाग की ओर से दी गई राशि में शेष बची राशि नियोजन इकाइयों से वसूल की जायेगी. इसको लेकर नियोजन इकाई के लिए तिथि निर्धारित की गई है. जिले में वर्ष 2003-04 से वर्ष 2013-14 तक नियोजित शिक्षकों का वेतन भुगतान नियोजन इकाइयों के माध्यम से होता था. इसके लिए संबंधित नियोजन इकाइयों के खाते में शिक्षा विभाग की ओर से राशि भेजी जाती थी. बाद में यह व्यवस्था बदल दी गई. लेकिन, कई नियोजन इकाइयों द्वारा वेतन भुगतान के बाद शेष बची राशि शिक्षा विभाग को नहीं लौटाई जा सकी. इसके लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी ने जिले भर की नियोजन इकाइयों को पत्र भेजा है. इसमें नगर परिषद समस्तीपुर के कार्यपालक पदाधिकारी, नगर पंचायत रोसड़ा एवं दलसिंहसराय के कार्यपालक पदाधिकारी और सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी व सभी पंचायत सचिव को पत्र भेजा है. नियोजन इकाइयों को भेजे पत्र में डीईओ ने कहा है कि इसके लिए कई बार नियोजन इकाई से पत्राचार किया जा चुका है. वर्तमान में नियोजन इकाइयों के खाते में अव्यवहृत राशि व खातों का अंकेक्षण होना है. जिसकी जिम्मेवारी विभागीय स्तर से केआरए एंड कंपनी को सौंपी गई है. ऐसी स्थिति में सभी नियोजन इकाइयों को शिक्षक के वेतन भुगतान मद की संधारित बैंक खाता का अंकेक्षण कराने का निर्णय लिया है. नियोजन इकाई के अंकेक्षण का कार्य प्रखंडवार तिरहुत एकेडमी विद्यालय में किया जायेगा. अंकेक्षण कार्य 2 से 30 मई तक पूरा कर लिया जाना है. डीईओ ने सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को अपने-अपने प्रखंड के सभी नियोजन इकाई के सचिव को पत्र उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है. साथ ही निर्धारित तिथि को बीईओ स्वयं उपस्थित रहकर अंकेक्षण कार्य में आवश्यक सहयोग करेंगे. इसमें अंकेक्षण के लिए प्रपत्र 1 में वित्तीय वर्ष वार विवरणी, 1 अप्रैल 2003 से अद्यतन बैंक स्टेटमेंट, कार्यालय द्वारा उपलब्ध कराये गये प्रपत्र में प्रतिवेदन, अद्यतन रोकड़ बही लेकर सम्मिलित होना है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन