प्रखंड स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक
प्रखंड विकास पदाधिकारी कक्ष में शुक्रवार को बीडीओ डा. भृगुनाथ सिंह की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की प्रखंड स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक हुई.
उजियारपुर : प्रखंड विकास पदाधिकारी कक्ष में शुक्रवार को बीडीओ डा. भृगुनाथ सिंह की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की प्रखंड स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक हुई. इसमें प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी डा. आरके सिंह ने परिवार नियोजन पखवाड़ा के तहत 11 से 31 जुलाई तक बन्ध्याकरण ऑपरेशन प्रत्येक सोमवार और बुधवार को करने का निर्णय लिया. इसके अलावा अन्य तरीके से परिवार नियोजन करने के लिए महिलाओं को जागरूक करने का अभियान चलाने और फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम पर भी विचार किया गया. टीम ने दस्त नियंत्रण पखवाड़ा एवं आवश्यकतानुसार ओआरएस घोल एवं दवा वितरण करने की योजना पर भी चर्चा की. पीएचसी पदाधिकारी ने पदाधिकारी एवं कर्मियों से सहयोग करने की अपील की. मौके पर सीडीपीओ संगीता कुमारी, बीइओ नागेंद्र कुमार, समर कुमार, रामलक्ष्मण दास, मूल्यांकन पदाधिकारी कुमार अभिनव, महिला पर्यवेक्षक एवं एनजीओ कर्मी मौजूद थे.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए