सुशील मोदी के निधन पर बीजेपी में शोक

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

भाजपा जिला कार्यालय पर पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी के निधन पर शोकसभा की गयी.

विज्ञापन

समस्तीपुर. भाजपा जिला कार्यालय पर पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी के निधन पर शोकसभा की गयी. पार्टी जिलाध्यक्ष उपेन्द्र कुमार कुशवाहा, एमएलसी डॉ. तरुण कुमार एवं पूर्व जिलाध्यक्ष प्रो. विजय शर्मा सहित कई नेताओं ने उनके तैल चित्र पर पुष्पांजलि कर श्रद्धांजलि दी. इस दौरान उपेन्द्र कुमार कुशवाहा ने कहा सुशील मोदी के निधन से बिहार को बहुत ज्यादा क्षति पहुंची हुई है. विधान परिषद सदस्य डॉ. तरुण चौधरी ने कहा कि सुशील मोदी ने अपने उपमुख्यमंत्री काल में बिहार की गरीब जनता के दुःख को दूर करने का काम किया. उनको लंबे समय तक बिहार में याद किया जायेगा. पूर्व जिलाध्यक्ष प्रो. विजय शर्मा, प्रभात कुमार ठाकुर, कौशल पांडेय, सुनील गुप्ता, मुकेश सिंह, पंकज लाल, प्रदीप शाह शिवे, डॉ. यूएस झा, अमर रंजन पटेल, रितिक कुंवर, विष्णुदेव कुशवाहा, दीपक सत्यार्थी थे. दूसरी ओर सुशील मोदी के निधन पर जदयू जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष अश्वमेघ देवी ने गहरा दुख जताया है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन