उजियारपुर: भाजपा नेता को फेसबुक पर जान से मारने की धमकी, थाने में दिया आवेदन

Updated:
विज्ञापन

सुरक्षा की गुहार लगाते भाजपा नेता | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

उजियारपुर प्रखंड भाजपा के नेता चंदन कुमार मिश्रा ने फेसबुक पर जान से मारने की धमकी मिलने का दावा किया है. उन्होंने उजियारपुर थाने में शिकायत दर्ज करा सुरक्षा की मांग की है. आरोपी की पहचान कर कार्रवाई की अपील की गई है.

विज्ञापन

Ujiarpur News: प्रखंड भाजपा की उजियारपुर मध्य मंडल के प्रभारी एवं चांदचौर करिहारा पंचायत निवासी चंदन कुमार मिश्रा ने फेसबुक आईडी के माध्यम से जान से मारने की धमकी मिलने का आरोप लगाया है. उन्होंने उजियारपुर थाना पहुंचकर पुलिस से जान-माल की सुरक्षा तथा आरोपी की पहचान कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है.

विज्ञापन

थानाध्यक्ष को दिया आवेदन

चंदन कुमार मिश्रा ने मंडल अध्यक्ष कैलाश पंडित और अल्पसंख्यक मोर्चा के नेता रुमान अहमद साबरी के साथ थाना पहुंचकर थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर अजीत कुमार से मुलाकात की और अपनी शिकायत दर्ज कराई. इस संबंध में उन्होंने लिखित आवेदन भी पुलिस को सौंपा.

फेसबुक आईडी से धमकी मिलने का आरोप

आवेदन में चंदन कुमार मिश्रा ने आरोप लगाया है कि 22 जुलाई की शाम करीब आठ बजे 'काजल झा' नाम की फेसबुक आईडी से उन्हें देख लेने और ठिकाने लगा देने की धमकी दी गई. उन्होंने पुलिस से मामले की जांच कर संबंधित व्यक्ति की पहचान करने और उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है.

पुलिस से सुरक्षा की मांग

भाजपा नेता ने कहा कि धमकी मिलने के बाद वह और उनका परिवार डरा-सहमा है. उन्होंने पुलिस प्रशासन से अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी के विरुद्ध कार्रवाई करने की अपील की है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन