राष्ट्र प्रथम की विचारधारा का विस्तार भाजपा का लक्ष्य
भाजपा जिला कार्यालय पर सदस्यता अभियान 2024 की कार्यशाला जिलाध्यक्ष उपेन्द्र कुमार कुशवाहा की अध्यक्षता में हुई.
समस्तीपुर : भाजपा जिला कार्यालय पर सदस्यता अभियान 2024 की कार्यशाला जिलाध्यक्ष उपेन्द्र कुमार कुशवाहा की अध्यक्षता में हुई. प्रदेश महामंत्री जगन्नाथ ठाकुर ने कहा कि स्थापना के समय से ही भाजपा का उद्देश्य राजनीतिक सुख हासिल करना नहीं रहा बल्कि भारत माता को परम वैभव के शिखर तक पहुंचाने के लिए संघर्ष करना रहा. देशभर में 1500 राजनीतिक पार्टियां हैं. जिलाध्यक्ष उपेन्द्र कुमार कुशवाहा ने कहा कि हमारा लक्ष्य समस्तीपुर जिला संगठन से पांच लाख सदस्य बनाने का है. विधान परिषद डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव से एक वर्ष पहले सदस्यता अभियान अभियान के माध्यम से हमें वोटरों को भाजपा के राष्ट्रवादी विचारधारा को घर-घर पहुंचाने का यह अच्छा अवसर है. सदस्यता अभियान विधानसभा चुनाव 2025 में बड़ी जीत हासिल करने में सहायक होगी. जिला सदस्यता प्रभारी प्रभात कुमार ठाकुर ने कहा कि एक से 25 सितंबर तक सदस्यता अभियान का पहला चरण और एक अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक दूसरा चरण चलेगा. इसके बाद 16 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक सक्रिय सदस्यता का अभियान चलेगा. कार्यशाला में रोसड़ा विधायक वीरेंद्र कुमार पासवान, पूर्व जिलाध्यक्ष रामसुमरन सिंह, पूर्व मंत्री बैद्यनाथ सहनी, पूर्व विधायक मंजू हजारी, प्रो. शील राय, कमलेश सहनी, उमेश प्रसाद कुशवाहा, उपाध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह, रूपांजली, जिला मंत्री वीरेंद्र यादव, अमित सिंह, सुभाषचंद्र यादव, अरविंद कुशवाहा, ब्रजेन्द्र सिंह मुरारी आदि थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए